'बीजेपी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रच रही है', मंत्री आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 12, 2024 02:14 PM2024-04-12T14:14:13+5:302024-04-12T14:15:49+5:30

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के बेटे केजरीवाल को ED और केंद्र की BJP सरकार ने फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है। BJP को मालूम हो चुका है कि वह दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकती तो इसलिए अब ये लोग केजरीवाल जी की चुनी हुई सरकार को गिराकर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहते हैं।

BJP is plotting to impose President's rule in Delhi Minister Atishi serious allegations | 'बीजेपी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रच रही है', मंत्री आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी

Highlightsबीजेपी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रच रही है - आतिशीकेजरीवाल को ED और केंद्र की BJP सरकार ने फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है - आतिशीदिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना जनता और संविधान का अपमान होगा - आतिशी

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साज़िश रच रही है। आतिशी ने कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल से चुनाव में नहीं जीत सकती इसलिए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर सत्ता अपने हाथ में लेना चाहती है।

आतिशी ने कुछ संकेतों का जिक्र किया और कहा कि CM केजरीवाल की गिरफ्तारी, CM के निजी सचिव को हटाना, फसरों का मंत्रियों की बुलाई बैठकों में ना आना और LG का गृह मंत्रालय को दिल्ली सरकार के खिलाफ पत्र लिखना इस बात के संकेत हैं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साज़िश रची जा रही है।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना जनता और संविधान का अपमान होगा। दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार के पास स्पष्ट बहुमत है। केंद्र में बैठी BJP की सरकार दिल्ली की जनता के हित में होने वाले कामों को रोकने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। 

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके ये लोग दिखाना चाहते हैं कि यहां संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। दिल्ली में पिछले कई महीनों से अधिकारियों की पोस्टिंग नहीं हो रही है। कई विभाग खाली पड़े हैं। एक अधिकारी कई विभाग होल्ड कर रहे हैं। उपराज्यपाल के द्वारा MHA को बार-बार दिल्ली सरकार के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाकर पत्र लिखना। मुख्यमंत्री के निजी सचिव को हटाना इस बात के लक्षण हैं कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है।" 

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के बेटे केजरीवाल को ED और केंद्र की BJP सरकार ने फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल और AAP को प्यार करते हैं। जनता ने 2013, 2015, 2020 के विधानसभा चुनाव और 2022 के MCD चुनाव में हमें अपार समर्थन दिया। BJP को मालूम हो चुका है कि वह दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकती तो इसलिए अब ये लोग केजरीवाल जी की चुनी हुई सरकार को गिराकर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहते हैं। 

Web Title: BJP is plotting to impose President's rule in Delhi Minister Atishi serious allegations

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे