लाइव न्यूज़ :

नाश्ते में खाएं ये चीज डायबिटीज, खून की कमी और कब्ज जैसी 8 बीमारियां दूर होंगी

By संदीप दाहिमा | Published: September 27, 2020 9:26 AM

Open in App
1 / 7
आप सभी लोग सूजी का हलवा तो बहुत चाव से खाते होंगे। सूजी का हलवा ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन अगर आप सूजी का इस्तेमाल सही तरीके से करते हैं तो यह आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है। सूजी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिनमें फाइबर, विटामिन बी और विटामिन ई, मिनरल्स‍ आदि प्रमुख हैं। यह सभी पौष्टिक तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए बहुत जरूरी हैं।
2 / 7
आजकल लोग तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर सूजी से बनी हुई चीजों को नाश्ते में सेवन करते हैं, तो उनका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सूजी का सेवन जरूर करें।
3 / 7
अगर आपका पाचन तंत्र खराब है और आपका भोजन आसानी से नहीं पच पाता है तो आप प्रतिदिन नाश्ते में सूजी का सेवन करें। सूजी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को ठीक करता है और आपका शरीर भी ताकतवर बनता है।
4 / 7
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उनको सूजी का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। सूजी में पाए जाने वाला आयरन हमारे शरीर में रक्त का निर्माण करने में मददगार होता है।
5 / 7
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है। उनके लिए भी सूजी का सेवन करना लाभदायक होता है। सूजी में प्रेसिमिक इंडेक्स पाया जाता है जो मधुमेह रोगियों को फायदा पहुंचाता है। अगर डायबिटीज के रोगी सूजी से बना उपमा खाते हैं तो उनको काफी लाभ होता है।
6 / 7
शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए विटामिन खनिज और अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और यह सब सूजी में प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। यह दिल और गुर्दे की कार्य क्षमता को बेहतर करने का काम करती है और इसके साथ ही यह मांसपेशियों को सुचारू रूप से कार्य करने में भी मदद करती है।
7 / 7
सूजी आपकी हड्डियों और नर्वस सिस्टम के लिए भी अच्छी है। ये हड्डियों का घनत्व बढ़ाकर उनको मज़बूत बनाती हैं और स्वस्थ रखती हैं। इसमें फास्फोरस, जिंक और मैग्नीशियम होता है जो कि नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के काम आता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य'माँ, पिताजी, मैं ऊब गया हूँ!' इन छुट्टियों में बच्चों को अपनी बोरियत से निपटना कैसे सिखाएं

स्वास्थ्यCovid JN.1 के खिलाफ रामबाण का काम करेंगे ये सुपरफूड्स, इम्यूनिटी सिस्टम होगा मजबूत

स्वास्थ्यHealth Benefits of Sesame Seeds: सर्दियों में तिल खाने से होगा जबरदस्त फायदा, पोषक तत्वों से भरपूर है ये सुपरफूड

स्वास्थ्यHealth Tips 2024: नववर्ष की शुरुआत के साथ अपनी इन आदतों में करें बदलाव, पूरे साल रहेंगे स्वस्थ

स्वास्थ्यHealth Tips: महिलाएं 35 की उम्र के बाद जरूर कराएं ये टेस्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यBLOOD BANK: ...ताकि जरूरतमंदों को न होने पाए खून की कमी 

स्वास्थ्यCOVID-19 case updates: 24 घंटे में 774 नए केस, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत, ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप ‘जेएन.1’ के कारण तेजी

स्वास्थ्यCovid-19 Virus: भारत में कोरोना का कहर, 24 घंटो में 12 की मौत, तेजी से बढ़े वायरस के मामले

स्वास्थ्यCOVID-19 case updates: कोविड संक्रमण के 761 मामले, 12 लोगों की मौत, केरल में कोरोना विस्फोट, 1249 केस, जानें अन्य राज्य का हाल, देखें अपडेट

स्वास्थ्यCovid-19 JN.1 variant: 12 राज्यों में चार जनवरी तक जेएन.1 केस 619, कर्नाटक में हालत गंभीर, 199 मामले दर्ज, जाने केरल , महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और आंध्र प्रदेश का हाल