लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के लिए रामबाण हैं ये 8 चीजें, हड्डियां बनेंगी मजबूत और खून की कमी होगी दूर

By संदीप दाहिमा | Published: December 04, 2019 7:19 AM

Open in App
1 / 9
महिलाओं की सेहत की बात है, तो ऐसा माना जाता है कि वो अपनी डाइट में खूब सारे फल, सब्जियां और तरल पदार्थों को शामिल करके गंभीर बीमारियों से अपना बचाव कर सकती हैं, ब्राइट साइडके अनुसार, डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने से महिलाओं की सेहत अच्छी रह सकती है। चलिए जानते हैं वो चीजें क्या हैं।
2 / 9
नींबू का सेवन महिलाओं के शरीर और सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखता है। साथ ही बढ़ती उम्र के साथ शरीर में खाना पचाने वाले एसिड की कमी हो जाती है। इसी कमी को दूर करने के लिए नींबू का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
3 / 9
रसभरी के पत्तों की चाय को महिलाओं की जड़ी-बूटी भी कहा जाता है। इसका सेवन महिलाओं की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, मिनरल,आयरन, कैलसियम, पोटेशियम, और साध विटामिन ए, बी, सी, और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
4 / 9
माका रूट एक ऐसी सब्जी है, जो महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से महिलाओं को मेनोपॉज के लक्षणों जैसे फ्लाशेस, मूड स्विंग और नींद से जुड़ीं समस्याओं से राहत मिल सकती है।
5 / 9
ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जो सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है और इसे खाने से कई रोगों से बचने में मदद मिल सकती है। एक कटोरी ब्रोकली में 100 प्रतिशत विटामिन पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ब्रोकली शरीर में कोलेजन पैदा करता है, जो हड्डियों, मांसपेशियों, त्वचा और शरीर की बनावट और ताकत के लिए महत्वपूर्ण होता है।
6 / 9
हल्दी घरेलू इलाज के लिए सबसे ज्यादा उपयोग है। इसका कई रोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी कैंडिडा इंफेक्शन के इलाज में बहुत सहायक है। इसके अलावा इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
7 / 9
काजू एक ऐसा सूखा मेवा है, जिसे खाने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अंदर बहुत सारे मिनरल होते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मैगनिशियम, पोटेशियम, फासफोरस, जिंक और सेलेनियम हैं।
8 / 9
क्विनोआ एक तरह का पौधा होता है जिसके अंदर प्रोटीन, फाइबर, बहुत मात्रा में पाया जाता है। आजकल काफी लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसे सलाद में भी खाया जाता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता ही है लेकिन साथ ही इसका सेवन करने से बालों में मजबूती आती है।
9 / 9
संमुद्र में पायी जाने वाले वाली सैमन, टूना, ट्राउट और सार्डिन मछली को खाने से महिलाओं को फायदा होता है। प्रेगनेंसी में इसका सबसे अधिक फायदा होता है। इलके अलावा इसे खाने से महिलाओं में दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यProtect Your Eyes In Summer: गर्मियों में कैसे रखें आंखों को महफूज, जानिए आई केयर के कुछ टिप्स

स्वास्थ्यBenefits Of Jatamansi: 'जटामांसी एक, गुण अनेक', दिलाए सिरदर्द से छुटकारा, करे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल, जानिए इसके आयुर्वेदिक लाभ

स्वास्थ्यBenefits Of Pippali: आयुर्वेद में 'पिप्पली' को गुणों का खजाना कहते हैं, कई रोगों में करती है रामबाण इलाज, जानिए यहां

स्वास्थ्यBenefits Of Chirata: चिरायता शरीर के त्रिदोष वात, पित्त, कफ को करता है संतुलित, डायबिटीज के साथ अन्य कई बीमारियों में है राम बाण, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

स्वास्थ्यBenefits Of Arjun Chhal : ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, हाजमे को ठीक रखता है, शुगर कम करने में रामबाण है अर्जुन की छाल, जानिए इसके आयुर्वेदिक लाभ

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यअब 65 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति भी खरीद सकेंगे स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी, IRDAI ने नियमों में बदलाव किया

स्वास्थ्यSummer Diet Tips: गर्मियों में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, डाइट में शामिल करें ये आहार, सेहत रहेगी दुरुस्त

स्वास्थ्यसीसीपीए ने एफएसएसएआई से कहा, नेस्ले के शिशु उत्पादों में चीनी मिलाने की रिपोर्ट का संज्ञान लें

स्वास्थ्यBreast Cancer: दुनिया की सबसे आम कैंसर बीमारी, 2040 तक प्रति वर्ष 10 लाख लोगों की मौत होने की आशंका!, नई रिपोर्ट में अहम खुलासा

स्वास्थ्यबोर्नविटा 'स्वास्थ्य पेय' नहीं, सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को जारी की एडवाइजरी, कंपनी से भी एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया