Benefits Of Arjun Chhal : ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, हाजमे को ठीक रखता है, शुगर कम करने में रामबाण है अर्जुन की छाल, जानिए इसके आयुर्वेदिक लाभ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 15, 2024 06:30 AM2024-04-15T06:30:16+5:302024-04-15T06:30:16+5:30

आयुर्वेद के अनुसार कई औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में किया जाता है। अर्जुन की छाल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुण होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

Benefits Of Arjun Chhal: Controls blood pressure, keeps digestion fine, Arjun bark is a panacea in reducing sugar, know its Ayurvedic benefits | Benefits Of Arjun Chhal : ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, हाजमे को ठीक रखता है, शुगर कम करने में रामबाण है अर्जुन की छाल, जानिए इसके आयुर्वेदिक लाभ

फाइल फोटो

Highlightsअर्जुन की छाल का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में किया जाता हैअमरूद की पत्तियों के समान आकार वाले अर्जुन की छाल का वैज्ञानिक नाम टर्मिमिनेलिया अर्जुना हैअर्जुन वृक्ष के छाल के चूर्ण, काढ़ा, अरिष्ट आदि के रूप में उपयोग किया जाता है

Benefits Of Arjun Chhal: आयुर्वेद के अनुसार कई औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में किया जाता है। अर्जुन की छाल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुण होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। अर्जुन की छाल अमरूद की पत्तियों के समान आकार की होती है। इसका वैज्ञानिक नाम टर्मिमिनेलिया अर्जुना है।

कई जगहों पर अर्जुन की छाल को धवल, कुकुभ और नाडिसार्ज जैसे नामों से भी जानते हैं। अर्जुन वृक्ष एक सदाबहार यानी हमेशा हरा-भरा आने वाला वृक्ष है। अर्जुन वृक्ष का नाम प्रमुख औषधीय वृक्षों में है, जिसका प्रयोग प्राचीनकाल से ह्रदय रोग में उपचार के लिए किया जा रहा है।

अर्जुन वृक्ष के छाल के चूर्ण, काढ़ा, अरिष्ट आदि के रूप में उपयोग किया जाता है। इतना ही नहीं अर्जुन की छाल का प्रयोग क्षय रोग, टीबी, कान दर्द, सूजन और बुखार आदि को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। इसका संस्कृत में अर्थ सफेद और स्वच्छ होता है।

अर्जुन छाल के फायदे

हृदयरोग नाशक है

दिल के रोग से जूझ रहे व्यक्ति के लिए अर्जुन की छाल फायदेमंद हो सकती है। ये दिल की धमनियों को मजबूती देता है और रक्त चाप को भी नियंत्रित करता है। इसके प्रयोग से हृदय की धमनियां चौड़ी होती हैं और उसके कारण रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इसे दिल को सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रक्षा करता है। शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके दिल को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

हाई ब्लडप्रेशर को कम करता है

अर्जुन वृक्ष की छाल काफी लाभदायक साबित होती है। दरअसल इसकी छाल कोलेस्ट्रॉल को कम करके लिपिड ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी घटाते हैं। इसके छाल का सेवन रक्त प्रवाह के अवरोध को भी दूर करता है। इसके लिए आपको एक चम्मच अर्जुन वृक्ष की छाल का पाउडर दो गिलास पानी में आधा रह जाने तक उबालकर इस पानी को सुबह-शाम पिएं। ऐसा करने से बंद हुई धमनियां खुल जाएंगी और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम हो जाएगा।

पाचन के लिए फायदेमंद है

अर्जुन की छाल का पानी पीने से पाचन-तंत्र स्वस्थ रहता है। यह पाचन क्रिया में सुधार करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गैस, कब्ज, एसिडिटी और गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्याओं में लाभ हो सकता है।

शुगर कम करने में रामबाण है

शुगर के मरीज भी अर्जुन वृक्ष की छाल से अपनी परेशानी खत्म कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अर्जुन वृक्ष की छाल का चूर्ण, देसी जामुन के बीजों के चूर्ण की समान मात्रा के साथ मिलाकर सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। दूसरा विकल्प है कि अर्जुन वृक्ष के छाल, कदम की छाल, जामुन की छाल और अजवायन एक समान मात्रा, पीसकर बारीक पाउडर बना लें। उस पाउडर में आधा लीटर पानी मिलाकर काढ़ा बनाएं और इस काढ़े को सुबह शाम 3 सप्ताह तक लगातार प्रयोग करें। इससे मधुमेह में राहत मिलेगी।

आर्थराइटिस में लाभकारी है

आर्थराइटिस घुटनों की बीमारी है, जिसमें घुटने में अकड़न और दर्द होता है और एक समय बाद इंसान चलने फिरने में नाकाम हो जाता है। इस परिस्थिति में अर्जुन की छाल आर्थराइटिस की समस्या जैसे सूजन संबंधी ज्वाइंट की दिक्कत को दूर कर सकता है। दरअसल इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो घुटनों में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आर्थराइटिस के दौरान होने वाले दर्द से भी अर्जुन की छाल मुक्ति दिला सकता है।

(यह लेख शोध पर आधारित है लेकिन औषधि का प्रयोग करते समय आयुर्वेदाचार्य से परामर्श अवश्य करें)

Web Title: Benefits Of Arjun Chhal: Controls blood pressure, keeps digestion fine, Arjun bark is a panacea in reducing sugar, know its Ayurvedic benefits

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे