लाइव न्यूज़ :

खून की कमी, कमजोरी, ब्लड शुगर और डायबिटीज जैसे रोगों से मिलेगा छुटकारा, खाना शुरू करें ये 5 चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: September 18, 2021 6:20 AM

Open in App
1 / 5
दूध के साथ छुहारा उबालकर खाने से बवासीर, दुर्बलता की शिकायत दूर हो सकती है। शरीर में रक्त संचार की प्रक्रिया भी सुचारू हो सकती है। छुहारा खाने के कई फायदे हैं इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है। दूध और छुहारे में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होने से इस मिश्रण का सेवन करने से दांत और हड्डिया मजबूत होती है। अगर आप दुबले-पतले या कमजोर शरीर के है तो रोजाना इस मिश्रण का सेवन जरूर करें। इससे आपके शरीर से कमजोरी दूर होकर शारीर ताकतवर बन जाएगा। रोजाना छुहारा खाने से शरीर में खून भी बढ़ता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो छुहारा जरूर खाएं।
2 / 5
अंजीर में भरपूर मात्रा में जिंक, सल्फर और क्लोरीन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन ए अत्याधिक पाया जाता है। जबकि विटामिन बी और सी सामान्य होता है। ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा और क्षार तीन गुना अधिक पाया जाता है जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसा नहीं है कि इसका सेवन सिर्फ पुरुष ही कर सकते है। इसका सेवन हर कोई कर सकता है। अंजीर का रोजाना सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते है। आपको सोने से पहले उबालकर अंजीर का सेवन करना चाहिए।
3 / 5
आप भुनी या फिर तेल तली हुई मूंगफली तो खूब खाते होंगे, पर क्या कभी उबली हुई मूंगफली खाई है? यदि नहीं खाई, तो जरूर खाएं। वे लोग इसका सेवन जरूर करें जो वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उबालकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्वों के फायदे लगभग 4 गुना बढ़ सकते हैं।
4 / 5
साधारण दाख और मुनक्का में इतना फर्क है कि यह बीज वाली होती है और छोटी दाख से अधिक गुणकारी होती है। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगों की सर्वश्रेष्ठ औषधि माना गया है। मुनक्के में मौजूद पोषक तत्व रीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं ये इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को संक्रामक बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। मुनक्का में भरपूर मात्रा में कैल्शियम के साथ फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स एवं एन्टी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।
5 / 5
केले का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। चिकित्सक भी केले के सेवन की सलाह देते हैं। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और आपको भूख नहीं लगती। अगर आप केले को उबालकर खाए तो यह आमतौर पर केला खाने से ज्यादा फायदेमंद रहता है। रात को सोने से पहले केला उबालकर खाने से आप शरीर में कुछ ही दिन में बदलाव महसूस करेंगे। अगर आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या है तो केले खाने से आपको फायदा मिलेगा। केले में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर को ताकत देता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month 2024: थायराइड को कंट्रोल करते हैं ये आयुर्वेदिक उपचार, स्वस्थ रहने के लिए आज से ही करें ये काम

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month 2024: थायराइड कंट्रोल करने में मदद करते हैं ये योगासन, आसान है तरीका

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month: आयोडीन की कमी से थायराइड पर पड़ता है बुरा असर, जानें कैसे

स्वास्थ्यThyroid Awarness Month: मामूली नहीं थायराइड की बीमारी, जानें इसके प्रकार और बचाव

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month: महिलाओं में क्यों होती है थायराइड की समस्या? जानें इसके कारण

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं, कोविड-19 के 188 नए केस, देखें राज्यवार आंकड़े

स्वास्थ्यजिम जाने से पहले और वर्कआउट के बाद क्या खाएं? यहां जानिए परफेक्ट प्री एंड पोस्ट वर्कआउट मील के बारे में

स्वास्थ्यगैस और पेट फूलने जैसी समस्या से परेशान हैं तो इन चीजों से दूर रहें, नाश्ते में भूलकर भी न करें सेवन

स्वास्थ्यcervical cancer: सीमा सिंह ने 'सर्वाइकल कैंसर - मुक्त भारत' अभियान के तहत लाखों महिलाओं को जागरूक किया

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1400, केरल में कोविड-19 के संक्रमण से तीन की मौत, 159 नए केस