लाइव न्यूज़ :

Bihar News: मशरक से तीन बार विधायक रहे तारकेश्वर प्रसाद सिंह को उम्रकैद की सजा, अपहरण के बाद हत्या मामले में एमपी-एमएलसी कोर्ट ने सुनाई फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2024 17:59 IST

Bihar News: अपर लोक अभियोजक ध्रुवदेव सिंह ने अभियोजन की ओर से डॉक्टर, अनुसंधानकर्ता समेत कुल छह गवाहों की गवाही न्यायालय में कराई।

Open in App
ठळक मुद्दे19 अप्रैल को दोषी ठहराया गया था। धारा 302, 364, 201 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई।दो अभियुक्त संजीव सिंह एवं पूर्व मुखिया देवनाथ राय को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।

Bihar News: सारण जिले में 1996 में पानापुर थाना क्षेत्र के तुर्की निवासी शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता के अपहरण के बाद हत्या मामले में एमपी-एमएलसी कोर्ट ने मशरक से तीन बार विधायक रहे तारकेश्वर प्रसाद सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसी कांड में दो अभियुक्त संजीव सिंह एवं पूर्व मुखिया देवनाथ राय को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। सोमवार को जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उनकी पेशी हुई एमपी- एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश सुधीर कुमार सिन्हा ने पानापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के दोषी पूर्व विधायक पर भादवि की धारा 302, 364, 201 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई। इससे पहले 19 अप्रैल को उन्हें दोषी ठहराया गया था। अपर लोक अभियोजक ध्रुवदेव सिंह ने अभियोजन की ओर से डॉक्टर, अनुसंधानकर्ता समेत कुल छह गवाहों की गवाही न्यायालय में कराई।

दोषी करार होने के बाद पूर्व विधायक को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया था। इस हत्याकांड के सूचक पानापुर के तुर्की ग्राम निवासी बाबूलाल गुप्ता ने 10 जनवरी 1996 को अपने भाई शत्रुघ्न प्रसाद को गोली मारने व घायल अवस्था में जबरन उठाकर ले जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी में उन्होंने कहा था कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी सात-आठ मोटरसाइकिल पर दो-दो व्यक्ति सवार होकर किराना दुकान पर पहुंचे। सभी के हाथ में राइफल व बंदूक थी। बाइक से उतरते ही तारकेश्वर सिंह ने आदेश दिया कि गोली मारो, इतने में उनके निजी अंगरक्षक ने गोली चला दी।

उनके भाई शत्रुघ्न प्रसाद गोली लगते ही जमीन पर गिर गए। बाद में मोटरसाइकिल सवार लोग उनके भाई को अगवा कर ले गए। काफी खोजबीन के बाद उनके भाई का शव दो दिन बाद मोतिहारी के डुमरिया पुल के नीचे नदी में मिला था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो