लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Bagalkote: 'आपके बच्चे भूखे मर जाएं ऐसी स्थिति पैदा करेंगे', कांग्रेस पर बरसे मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 29, 2024 12:44 IST

Narendra Modi In Bagalkote: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को कर्नाटक में थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कर्नाटक में चुनावी सभा को संबोधित कियापीएम ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना लिया हैइतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है

Narendra Modi In Bagalkote: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को कर्नाटक में थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह आपका वोट है जो मोदी को मजबूत करेगा और फिर देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत को विनिर्माण केंद्र और कौशल केंद्र बनाना हमारा संकल्प है।

पीएम ने कहा कि जो लोग छुट्टियों का आनंद लेते हैं उनके संकल्प पूरे नहीं हो सकते। पीएम मोदी ने कहा कि  जिस कांग्रेस का इतिहास देश को लूटने का रहा है, क्या उन्हें हम इतना बड़ा देश दे सकते हैं क्या। 60 साल के शासन में कांग्रेस की पहचान उनका पापों के कारण बनी है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है। विधायकों को विकास कार्य के लिए फंड नहीं मिल रहा है। कांग्रेस कर्नाटक में ऐसी स्थिति पैदा करेगी कि यहां के सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए इनके पास पैसे नहीं होंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि वह एक झटके में देश से गरीबी दूर कर देंगे। पीएम ने कहा कि क्या उन्हें मालूम नहीं कि देश में उनकी सरकार 60 साल तक रहीं, क्या उन्होंने गरीबी दूर की। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कर्नाटक में कोई दुकानदार अपनी दुकान के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ता है तो उस पर हमला हो जाता है। बेंगलुरु के चर्चित कैफे में आतंकवादी हमला होता है और यह कहते हैं गैस सिलिडेंर फटा है। अरे भई सिलेंडर फटा है या फिर आपका दिमाग फटा है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में सरकार नहीं बल्कि 'वसूली गैंग' चला रही है। कर्नाटक जो टेक हब के रूप में जाना जाता है और दुनिया में अपना नाम बना चुका है, कांग्रेस ने यह एक 'टैंकर हब' है। ये लोग 2जी घोटाले जैसे घोटाले का सपना देख रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटकबेंगलुरुBJPलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह