लाइव न्यूज़ :

Harayan Lok Sabha Elections 2024: गुरुग्राम में 2546916 मतदाता, हरियाणा में 10 सीट पर सबसे अधिक, यहां देखें टॉप-10 लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 29, 2024 6:18 PM

Harayan Lok Sabha Elections 2024: चुनाव के लिए अधिसूचना आज यानी सोमवार को जारी कर दी गई। नामांकन दाखिल करने की समयसीमा छह जून है।

Open in App
ठळक मुद्देफरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 24,14,168 मतदाता हैं।13,10,206 पुरुष, 11,03,844 महिला और 118 ट्रांसजेंडर हैं।हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 25 मई को होगा।

Harayan Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 25 लाख से अधिक मतदाताओं के साथ गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में राज्य में किसी भी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मुकाबले सबसे अधिक मतदाता हैं। गुरुग्राम में 25,46,916 मतदाता हैं जिनमें से 13,47,521 पुरुष, 11,99,317 महिला और 78 ट्रांसजेंडर हैं जबकि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 24,14,168 मतदाता हैं जिनमें से 13,10,206 पुरुष, 11,03,844 महिला और 118 ट्रांसजेंडर हैं। हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 25 मई को होगा। मतगणना चार जून को होगी। चुनाव के लिए अधिसूचना आज यानी सोमवार को जारी कर दी गई। नामांकन दाखिल करने की समयसीमा छह जून है।

सात जून को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और उम्मीदवार नौ मई तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। हरियाणा में 2019 के लोकसभा चुनाव में 70.36 प्रतिशत मतदान हुआ था। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने कहा, ‘‘इस बार लक्ष्य है कि मतदान कम से कम 75 प्रतिशत तक बढ़े।’’

उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्वाचन आयोग ने ‘क्यू एप’ में मतदाता की जानकारी देना, विवाह निमंत्रण पत्रों की तरह मतदाताओं को मतदान निमंत्रण पत्र भेजना और गुरुग्राम की बहुमंजिला सोसायटी में 31 मतदान बूथ लगाने समेत कई विशिष्ट कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 10 लोकसभा सीटों पर 1,99,81,982 लोग मतदान के पात्र हैं।

अग्रवाल के अनुसार अंबाला में 10,51,443 पुरुष मतदाता, 9,35,635 महिला मतदाता और 76 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इसी प्रकार, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 9,38,029 पुरुष मतदाता, 8,50,439 महिला मतदाता और 23 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं, जबकि सिरसा संसदीय क्षेत्र में 10,20,510 पुरुष मतदाता, 9,11,339 महिला मतदाता और 41 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में 9,52,598 पुरुष मतदाता, 8,32,569 महिला मतदाता और 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं, जबकि करनाल में 11,03,606 पुरुष मतदाता, 9,92,721 महिला मतदाता और 37 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। सोनीपत में 9,40,969 पुरुष मतदाता, 8,20,483 महिला मतदाता और 44 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

अग्रवाल ने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 18,83,383 है, जिनमें से 9,96,702 पुरुष, 8,86,660 महिला और 21 ट्रांसजेंडर पंजीकृत मतदाता हैं। इसी प्रकार, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल 17,86,942 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 9,42,692 पुरुष, 8,44,237 महिलाएं और 13 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को अपने-अपने जिले के मतदान केंद्रों पर ठंडे पानी, कूलर-पंखे और तंबू के इंतजाम समेत अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के विशेष निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं की सहायता के लिए व्हीलचेयर और छाया की व्यवस्था की जाएगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हरियाणा लोकसभा चुनाव २०२४BJPहरियाणालोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmit Shah On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी थाईलैंड छुट्टी पर जाते हैं, मोदी सीमा पर दिवाली मनाते हैं', मधुबनी में बोले अमित शाह

भारत'4 जून के बाद इंडी अलायंस टूट के बिखर जाएगा खटाखट खटाखट', पीएम मोदी ने राहुल गांधी की वायरल स्पीच पर कसा तंज

भारतदिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में लगी आग, घटना का वीडियो आया सामने

भारतSaran Seat 2024: राजीव प्रताप रूडी के सामने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, 2014-2019 में बीजेपी ने दी मात, 2024 में प्रतिष्ठा दांव पर, जानें क्या कहते हैं लोग...

भारतSwati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में परिवार ने तोड़ी चुप्पी, 'आप' सांसद की मां ने कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल

भारतकोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन से भी साइड इफेक्ट्स का हुआ खुलासा- रिपोर्ट

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी बोले- महंगाई भाजपा की मां और बेरोजगारी बाप, केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा-चुनावी पोस्टर में अपने मां-बाप का नाम क्यों नहीं दे रहे हैं?

भारतKupwara LOC intrusion: टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी