लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Solapur: 'मोदी को नई-नई गाली देना', उनका नया एजेंडा, कांग्रेस पर बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 29, 2024 15:53 IST

Narendra Modi In Solapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र में थे। पीएम मोदी ने सोलापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के 60 वर्षों के राज में एससी-एसटी-ओबीसी परिवारों का हाल ही सबसे खराब रहापीएम ने कहा, उनके पास विजन नहीं, हमारे पास विजन है और हम इस विजन के लिए ये जीवन खपा देंगेपीएम ने कहा, अगर खुद बाबा साहब चाहे तो भी वह संविधान और आरक्षण खत्म नहीं कर सकते

Narendra Modi In Solapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र में थे। पीएम मोदी ने सोलापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के राज में एससी-एसटी-ओबीसी परिवारों का हाल ही सबसे खराब रहा। वो मुसीबत में रहें, तकलीफ में रहें। मोदी ने उन्हें अपनी प्राथमिकता बनाई।10 वर्षों में हमने गरीब कल्याण की जितनी भी योजनाएं बनाई, वो सबके लिए हैं। पीएम ने कहा इस पूरे चुनाव में, ये इंडी अघाड़ी के जितने लोग हैं, उनका सिर्फ एक ही एजेंडा है- मोदी को नई-नई गाली देना।

उनके पास विजन नहीं है। हमारे पास विजन है और हम इस विजन के लिए ये जीवन खपा देंगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले बहुत बौखला गए हैं इसलिए वे लगातार झूठ फैला रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे और आक्षरण खत्म कर देंगे। मैं पहले कह चुका हूं कि अगर खुद बाबा साहब चाहे तो भी वह संविधान और आरक्षण खत्म नहीं कर सकते।

महायुद्ध चल रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन में नेता के नाम पर महायुद्ध चल रहा है। क्या आप इतना बड़ा देश किसी ऐसे व्यक्ति को सौंप सकते हैं जिसका नाम तय न हो, जिसका चेहरा न मालूम हो। क्या इतना बड़ा देश आप उन्हें दे सकते हैं। ये नकली शिव सेना वाले कह रहे हैं कि उनकी पार्टी में प्रधानमंत्री पद के लिए कई लोग हैं और उनके एक नेता ने कहा कि हम एक साल 4 पीएम बनाए तो क्या जाता है। मोदी ने कहा कि इस चुनाव में आप अगले 5 वर्ष के लिए विकास की गारंटी को चुनेंगे।

दूसरी ओर वो लोग है जिन्होंने 2014 से पहले देश को आतंकवाद, भ्रष्टाचार और कुशासन के गश्त में धकेल दिया था। अपने कलंकित इतिहास के बाद भी कांग्रेस फिर से देश की सत्ता हथियाने का सपना देख रही है। इन्हीं अंदाजा ही नहीं कि पहले दो चरण के चुनाव में इंडी गठबंधन का डब्बा गोल हो चुका है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPमहाराष्ट्रसोलापुरलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट