Royal Challengers Bengaluru: विराट का नया रिकॉर्ड, 7 सीजन में 500 रन, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Royal Challengers Bengaluru: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए विराट कोहली ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कराया है।

By धीरज मिश्रा | Published: April 29, 2024 11:54 AM

Open in App
ठळक मुद्देसात सीजन में 500 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने विराट आईपीएल 2024 की 10 पारियों में विराट ने बनाए 500 रन इस सीजन में एक सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी विराट के नाम

Royal Challengers Bengaluru: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए विराट कोहली ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कराया है। विराट कोहली इस सीजन में 500 रन वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, दूसरी और आईपीएल के इतिहास में विराट ने सात सीजन में 500 रन बनाने का कारनामा किया है। विराट ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा, शभुमन गिल, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी भी विराट के आस-पास दिखाई नहीं देते हैं।

दरअसल, रविवार को दोपहर 3.30 बजे से गुजरात के इस विशाल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला था। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 200 रन बनाए। वहीं, 201 रनों का पीछे करने उतरी विराट कोहली की टीम ने महज 16 ओवर में इस टारगेट को पूरा कर लिया। आरसीबी ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। आरसीबी की टूर्नामेंट में यह तीसरी जीत थी। इस मैच में विराट कोहली गजब की लय में दिखे।

विराट ने एक बार फिर हाफ सेंचुरी पूरी की। विराट ने 44 गेंदों में शानदार 70 रन बनाए। विराट ने पारी के दौरान 3 छक्के और 6 चौके लगाए। विराट ने एक छोड़ को थामे रखा। वहीं, दूसरे छोड़ से विल जैक्स की बल्लेबाजी के आगे गुजरात टाइटंस के गेंदबाज फेल नजर आए। विल जैक्स ने महज 41 गेंदों में शानदार शतक लगाया। जैक्स ने 10 छ्कके और 5 चौके लगाए। 

आईपीएल में गजब के फॉर्म में विराट

मौजूदा आईपीएल सीज़न में विराट कोहली ने 10 पारियों में 71.42 की औसत और 147.49 की स्ट्राइक रेट से 500 रन बनाए। विराट ने एक शतक और चार हाफ सेंचुरी लगाई। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 है। विराट ने साल 2011 के आईपीएल में 46.42 की औसत और 121.09 की स्ट्राइक रेट से 557 रन बनाए। उनके बल्ले से चार हाफ सेंचुरी निकली। साल 2013 में विराट ने 6 हाफ सेंचुरी के साथ 634 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 था। आरसीबी के लिए कप्तान के रूप में यह उनका पहला सीज़न भी था। साल 2015 में विराट ने 16 मैचों में 45.91 की औसत और 130.83 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए। साल 2016 में विराट ने 973 रन बनाए। साल 2018 में 530 रन बनाए। 2023 में विराट ने 639 रन बनाए। 

टॅग्स :विराट कोहलीरोहित शर्माशुभमन गिलकेएल राहुलयशस्वी जायसवालसंजू सैमसनSuryakumar Yadavहार्दिक पंड्यारॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरगुजरात टाइटन्सGujarat Titans

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या