लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी नाव से 602 करोड़ की 86 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी गई, कोस्टगार्ड और गुजरात एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 29, 2024 13:07 IST

भारतीय तट रक्षक और गुजरात एटीएस टीम ने जांच के लिए जहाज पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन लेकिन संदिग्ध नाव के चालक दल ने इसमें बाधा डाली और भागने की कोशिश की। जहाज को रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देकोस्टगार्ड और गुजरात एटीएस को मिली बड़ी कामयाबीपाकिस्तानी नाव से 602 करोड़ की 86 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी गई78 पेटी हेरोइन जब्त की गई जिसका वजन लगभग 86 किलोग्राम था

नई दिल्ली:  भारतीय अधिकारियों ने एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव से भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप पकड़ी है। अधिकारियों ने संदेह के आधार पर कार्ऱवाई की। तलाशी के बाद  78 पेटी हेरोइन जब्त की गई जिसका वजन लगभग 86 किलोग्राम था। यह मौजूदा लोकसभा चुनावों के दौरान नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) की सबसे बड़ी जब्ती है। गुजरात एटीएस ने एक बयान में कहा है कि समुद्र के बीच में यह अभियान गुजरात एटीएस, भारतीय तट रक्षक और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था।

गुजरात एटीएस के बयान में कहा गया है कि लोकसभा चुनावों के लिए देश में एमसीसी लागू होने के कारण, राज्य में सभी प्रवर्तन एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के पुलिस अधीक्षक केके पटेल को सूचना मिली कि हाजी असलम उर्फ ​​बाबू बलूच नाम का एक पाकिस्तानी ड्रग ऑपरेटिव कराची बंदरगाह से भारत में हेरोइन या मेथमफेटामाइन जैसे मादक पदार्थ भेजने वाला है। एटीएस को ये भी पता था कि ये ड्रग्स एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव, 'अलरज़ा' के माध्यम से भेज रहा है जिसका पंजीकरण संख्या 339-BB-BFD है। इसके बाद संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया।

नाव को 25 अप्रैल और 26 अप्रैल की मध्यरात्रि में पोरबंदर तट के पास आईएमबीएल के पास भारतीय जलक्षेत्र में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचानी थी। इसके बाद लाई गई हेरोईन को तमिलनाडु में एक ठिकाने तक पहुंचाना था। तमिलनाडु से इसे आगे श्रीलंका स्थित ड्रग ऑपरेटरों तक पहुंचाया जाना था। 

जानकारी के आधार पर, गुजरात एटीएस और भारतीय तट रक्षक की एक संयुक्त टीम ने आईसीजीएस राजरतन पर सवार होकर पोरबंदर से एक ऑपरेशन शुरू किया। आधी रात में, पोरबंदर, गुजरात से 180 नॉटिकल मील दूर  भारतीय जल क्षेत्र में एक संदिग्ध जहाज की पहचान की। 

भारतीय तट रक्षक और गुजरात एटीएस टीम ने जांच के लिए जहाज पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन लेकिन संदिग्ध नाव के चालक दल ने इसमें बाधा डाली और भागने की कोशिश की। जहाज को रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी। नाव के मालिक, नज़ीर हुसैन आज़म खान, उम्र 62 वर्ष, को समुद्र के बीच में ऑपरेशन के दौरान गोली लगी। उसे अस्पताल भेजा गया। पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव, 'अलरज़ा' में 14 चालक दल के सदस्य थे जो सभी पाकिस्तानी नागरिक हैं। आगे की कानूनी प्रक्रियाओं के लिए नाव और चालक दल को पोरबंदर लाया गया। तलाशी में हेरोइन के 78 बक्से बरामद किए, जिनका वजन लगभग 86 किलोग्राम था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत लगभग 602 करोड़ रुपये है।

टॅग्स :Coast Guardनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)पाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो