cervical cancer: सीमा सिंह ने 'सर्वाइकल कैंसर - मुक्त भारत' अभियान के तहत लाखों महिलाओं को जागरूक किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 3, 2024 05:09 PM2024-02-03T17:09:22+5:302024-02-03T17:21:04+5:30

cervical cancer: कम जागरूकता के कारण, महिलाओं में उचित समय पर डॉक्टर को सही जानकारी प्राप्त नहीं होती है और इलाज मिलना भी कठिन हो जाता है।

What is cervical cancer Seema Singh made lakhs of women aware under 'Cervical Cancer Free India' campaign | cervical cancer: सीमा सिंह ने 'सर्वाइकल कैंसर - मुक्त भारत' अभियान के तहत लाखों महिलाओं को जागरूक किया

file photo

Highlightsसमस्या को दूर करने के लिए, 'मेघश्रेय एनजीओ' ने भारतवर्ष में जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। 'सर्वाइकल कैंसर फ्री इंडिया' अभियान के लिए की अथक समर्पण के लिए सम्मानित किया।

cervical cancer: मेघश्रेय एनजीओ की संस्थापिका सीमा सिंह ने 'सर्वाइकल कैंसर - मुक्त भारत' अभियान की शुरुआत तीन साल पहले की थी, जिसका उद्देश्य भारत की महिलाओं में होने वाले सबसे सामान्य कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। सर्वाइकल कैंसर का बचाव और इलाज दोनों संभावना हैं, लेकिन इसकी कम जागरूकता के कारण, महिलाओं में उचित समय पर डॉक्टर को सही जानकारी प्राप्त नहीं होती है और इलाज मिलना भी कठिन हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए, 'मेघश्रेय एनजीओ' ने भारतवर्ष में जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।

सीमा सिंह ने मुंबई के BMC स्कूल में कई 'सर्वाइकल कैंसर जागरूकता' अभियान किए जिसमें उन्होंने एक डॉक्टर की टीम के साथ स्कूल की बच्चियों का स्क्रीनिंग किया और उन्हें सैनेटरी पैड्स भी दिए, साथ ही उन्होंने इस बीमारी के लक्षण, उपाय और बचाव का तरीका भी बताया।

सीमा सिंह ने बिहार और गोवा में भी 'सर्वाइकल कैंसर' का अभियान चलाया और हजारों महिलाओं को इस घातक बीमारी के बारे में अवगत कराया। साथ ही साथ, मुंबई पुलिस की महिला बाल के साथ भी एक कार्यक्रम करके उनका स्क्रीनिंग और मार्गदर्शन प्रदान किया।

इसी तरह के अनेक सराहनीय कार्यों के कारण, सीमा सिंह जी को 'चैम्पियंस ऑफ चेंजमेकर अवार्ड' मिला जिसे भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने उनके 'सर्वाइकल कैंसर फ्री इंडिया' अभियान के लिए की अथक समर्पण के लिए सम्मानित किया।सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन को सबसे कारगर तरीका माना जाता है।

बजट 2024-25 में वित्तमंत्री ने देश में वैक्सीनेशन की दर को बढ़ाने का ऐलान किया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस घातक प्रकार के कैंसर से सुरक्षित रखा जा सके। एचपीवी वैक्सीनेशन (टीके) 90% से अधिक एचपी| मोदी सरकार के इस कदम से सीमा सिंह जी बहुत ही खुश और अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें उत्साहिक है।

Web Title: What is cervical cancer Seema Singh made lakhs of women aware under 'Cervical Cancer Free India' campaign

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे