लाइव न्यूज़ :

आज ही से डाइट में करें शामिल ये 8 चीजें, कभी नही पड़ेगा डॉक्टर के पास जाना

By संदीप दाहिमा | Published: December 02, 2019 7:24 AM

Open in App
1 / 9
स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है, ब्राइट साइडके अनुसार, डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने से महिलाओं की सेहत अच्छी रह सकती है। चलिए जानते हैं वो चीजें क्या हैं।
2 / 9
नींबू का सेवन महिलाओं के शरीर और सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखता है। साथ ही बढ़ती उम्र के साथ शरीर में खाना पचाने वाले एसिड की कमी हो जाती है। इसी कमी को दूर करने के लिए नींबू का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
3 / 9
रसभरी के पत्तों की चाय को महिलाओं की जड़ी-बूटी भी कहा जाता है। इसका सेवन महिलाओं की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, मिनरल,आयरन, कैलसियम, पोटेशियम, और साध विटामिन ए, बी, सी, और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
4 / 9
माका रूट एक ऐसी सब्जी है, जो महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से महिलाओं को मेनोपॉज के लक्षणों जैसे फ्लाशेस, मूड स्विंग और नींद से जुड़ीं समस्याओं से राहत मिल सकती है।
5 / 9
ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जो सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है और इसे खाने से कई रोगों से बचने में मदद मिल सकती है। एक कटोरी ब्रोकली में 100 प्रतिशत विटामिन पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
6 / 9
हल्दी घरेलू इलाज के लिए सबसे ज्यादा उपयोग है। इसका कई रोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी कैंडिडा इंफेक्शन के इलाज में बहुत सहायक है। इसके अलावा इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
7 / 9
काजू एक ऐसा सूखा मेवा है, जिसे खाने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अंदर बहुत सारे मिनरल होते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मैगनिशियम, पोटेशियम, फासफोरस, जिंक और सेलेनियम हैं। इसके अलावा इसमें आयरन, मैंगनीज और कोपर भी होता है, जो दिल और मांसपेशियों के लिए लाभदायक होता है।
8 / 9
क्विनोआ एक तरह का पौधा होता है जिसके अंदर प्रोटीन, फाइबर, बहुत मात्रा में पाया जाता है। आजकल काफी लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसे सलाद में भी खाया जाता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता ही है लेकिन साथ ही इसका सेवन करने से बालों में मजबूती आती है।
9 / 9
संमुद्र में पायी जाने वाले वाली सैमन, टूना, ट्राउट और सार्डिन मछली को खाने से महिलाओं को फायदा होता है। प्रेगनेंसी में इसका सबसे अधिक फायदा होता है। इलके अलावा इसे खाने से महिलाओं में दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सविंटर फिटनेस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month 2024: थायराइड कंट्रोल करने में मदद करते हैं ये योगासन, आसान है तरीका

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month: आयोडीन की कमी से थायराइड पर पड़ता है बुरा असर, जानें कैसे

स्वास्थ्यThyroid Awarness Month: मामूली नहीं थायराइड की बीमारी, जानें इसके प्रकार और बचाव

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month: महिलाओं में क्यों होती है थायराइड की समस्या? जानें इसके कारण

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month: थायराइड बढ़ने से महिलाओं को होती है कई दिक्कतें, स्वस्थ रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स; रहेंगी फिट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यCorona Update: Covid के 159 नए मामले, 1623 मरीज उपचाराधीन, 1 की मौत

स्वास्थ्यसाफ और चमकदार सफेद दांतों के लिए आजमाएं ये उपाय, पीलेपन की समस्या से निजात मिलेगी

स्वास्थ्यRam Mandir inauguration: नारियल लड्डू से लेकर पंजीरी हलवा तक, जानें प्रभु राम को भोग लगने वाले प्रसाद की विधि

स्वास्थ्यWeight Loss With Thyroid: थायराइड के मरीज वजन कम करते समय रखें इन बातों का ध्यान, आसानी से कम होगा वजन

स्वास्थ्यनहीं रुक रहे कोरोना के केस, भारत में 355 नए मामले दर्ज, उपचाराधीन मरीज 2331