साफ और चमकदार सफेद दांतों के लिए आजमाएं ये उपाय, पीलेपन की समस्या से निजात मिलेगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: January 24, 2024 05:57 PM2024-01-24T17:57:33+5:302024-01-24T17:59:19+5:30

गंदे पीले दांतों की वजह से व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है और आदमी हीन भावना से ग्रस्त हो जाता है। दांतों के पीलेपन से जूझ रहे लोग कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

Teeth Whitening Natural Tips Saaf aur safed daant ke gharelu upay remove stains | साफ और चमकदार सफेद दांतों के लिए आजमाएं ये उपाय, पीलेपन की समस्या से निजात मिलेगी

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsसाफ और चमकदार दांत किसी भी इंसान के व्यक्तित्व को निखार देते हैंआपके साफ सफेद दांत एक अलग प्रभाव उत्पन्न करते हैंदांतों के पीलेपन से जूझ रहे लोग कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं

Teeth Whitening Natural Tips: साफ और चमकदार दांत किसी भी इंसान के व्यक्तित्व को निखार देते हैं। चाहे महिला हो या पुरुष जब आप किसी के सामने हंसते हैं तो आपके साफ सफेद दांत एक अलग प्रभाव उत्पन्न करते हैं। इसके विपरित गंदे पीले दांतों की वजह से व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है और आदमी हीन भावना से ग्रस्त हो जाता है। इससे बचने के लिए सभी को दिन में दो बार दांत साफ करने की सलाह दी जाती है। दांतों के पीलेपन से जूझ रहे लोग कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

केले के छिलके

केले के छिलकों को फेंकने से पहले दो बार सोचें क्योंकि ये आपको लाखों की मुस्कान दे सकते हैं। केले के छिलके का उपयोग करने के लिए केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से से अपने दांतों को रगड़ें। इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और कुल्ला कर लें। केले के छिलके में पाए जाने वाले पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज सहित खनिज दांतों को सफेद करने में सहायता करते हैं।

चारकोल का प्रयोग

चारकोल अपने प्लाक और अशुद्धता खींचने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। अपने दांतों को ब्रश करने के लिए चारकोल टूथपेस्ट या कैप्सूल का उपयोग करें। सक्रिय चारकोल अपने अवशोषक गुणों के लिए जाना जाता है, जो दांतों से सतह के दाग हटाने में मदद कर सकता है।

बेकिंग सोडा और नींबू

यह सदियों पुराना उपाय सफेद दांत पाने के लिए एकदम सही है। पेस्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। पेस्ट को अपने दांतों पर लगाने के बाद, इसे पूरी तरह से धोने के लिए एक या दो मिनट का समय दें। नींबू की अम्लता और बेकिंग सोडा का हल्का घर्षण दोनों दांतों को सफेद करने में मदद कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी है काम की चीज

स्ट्रॉबेरी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि ये आपकी मुस्कान को चमका सकती है। एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश करें और इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को अपने दांतों पर लगाएं, कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड होता है, जो दांतों को सफेद करने में मदद कर सकता है।

नारियल तेल

नारियल तेल आपके दांतों को चमकाने में मदद कर सकता है। नारियल के तेल का कुल्ला करने से  प्लाक को बाहर निकाला जा सकता है। यह दांतों को लंबे समय तक सफेद रखने में मदद करता है।  एक चम्मच नारियल तेल को अपने मुंह में चारों ओर पंद्रह से बीस मिनट तक घुमाएं। इसके बाद ब्रश कर लें।

Web Title: Teeth Whitening Natural Tips Saaf aur safed daant ke gharelu upay remove stains

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे