शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ किया 'होलिका दहन', पोस्ट शेयर कर फैंस के लिए लिखा खास संदेश By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 07, 2023 11:26 AMOpen in App1 / 6देशभर में होली के त्योहार की तैयारियां चल रही हैं। 7 मार्च यानी आज होलिका दहन होगा, लेकिन कई जगहों पर कल यानी 6 मार्च को भी होलिका दहन किया गया।2 / 6बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने परिवार के साथ 6 मार्च को होलिका दहन किया। इसकी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)3 / 6इस वीडियो में शिल्पा शेट्टा अपने दोनों बच्चों पति राज और मां के साथ होलिका दहन करती नजर आ रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)4 / 6शिल्पा शेट्टी ने रेडल कलर का सूट पहना हुआ है और बेटी को गोद में लिए हुए हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)5 / 6इस वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, 'हम छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं. यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं। ये होली आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशी, समृद्धि और ग्रेट हेल्थ लाए. होली की शुभकामनाएं आप सभी को।' (फोटो: इंस्टाग्राम)6 / 6शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगी। जिसमे वह एक फीमेल पुलिस ऑफिस का किरदार निभाएंगी। (फोटो: इंस्टाग्राम) और पढ़ें Subscribe to Notifications