लाइव न्यूज़ :

एएफसी महिला एशियाई कप से पहले महिला हॉकी टीम से प्रेरणा ले रही भारतीय फुटबॉल टीम

By भाषा | Published: August 26, 2021 2:13 PM

Open in App

एएफसी एशियाई कप की तैयारियों में जुटी भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी हमवतन महिला हॉकी टीम से प्रेरणा ले रही है जिसने तोक्यो ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया था।तोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन पूरे देश के लिये प्रेरणादायी है तथा राष्ट्रीय टीम की फुटबॉलर अदिति चौहान और डालिमा छिब्बर भी इससे अछूती नहीं हैं जो कि 2022 में होने वाले टूर्नामेंट के लिये कड़ी मेहनत कर रही हैं।अदिति से जब भारत की मेजबानी में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल में महिला हॉकी टीम को तोक्यो ओलंपिक में इतिहास बनाते हुए देखा। ईमानदारी से कहूं तो इसने मुझे काफी प्रेरित किया। ’’उन्होंने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी के रूप में मैं उस ऊर्जा को महसूस कर सकती हूं। मैं उन भावनाओं को समझ सकती हूं और यह शानदार था। मैं अब अपने मौके का इंतजार कर रही हूं।’’भारतीय राष्ट्रीय टीम की एक अन्य सदस्य डालिमा ने भी ओलंपिक में भारतीय महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रेरणास्रोत बताया। डालिमा ने कहा, ‘‘मैं इसे एक अवसर के रूप में देख रही हूं। हाल में समाप्त हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों में हमने कई महिला खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ते हुए देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकहीं आप भी जहर में डुबाकर पकाया गया आम तो नहीं खा रहे! कैल्शियम कार्बाइड है बेहद खतरनाक, जानें इसके नुकसान

भारतIndia Next Prime Minister: 'देश का दुर्भाग्य होगा अगर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ पीएम बनेंगे', योगेंद्र यादव ने कहा

भारतFact Check: राहुल गांधी रैलियों में ले जाते हैं चीन का संविधान? जानें लाल कवर वाले संविधान बुक का सच

भारतब्लॉग: देश की युवा शक्ति आखिर कहां व्यस्त है?

भारतअभिषेक कुमार सिंह का ब्लॉग: अंतरिक्ष के दरवाजे पर नई दस्तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलWorld Para Athletics C’ships 2024: छह स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य समेत 15 पदक, 2023 पेरिस रिकॉर्ड ध्वस्त, इन खिलाड़ी ने जीते गोल्ड

अन्य खेलMalaysia Masters: पीवी सिंधु ने 21-16, 21-12 से सेमीफाइनल जीता, अब फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी से होगी भिड़ंत

अन्य खेलMalaysia Masters 2024: बुसानन के खिलाफ 19 में से 18वीं जीत, 13-21, 21-16, 21-12 से रौंदा, पिछले 2 साल से खिताब जीतने में नाकाम फाइनल में सिंधू, चीन की वांग झांग यी से टक्कर

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships 2024: श्रीलंका के हेराथ ने की चीटिंग!, छीन लिया पदक, भारत के रिंकू हुड्डा और अजीत सिंह को खुशी, रजत और कांस्य दिया

अन्य खेलArchery World Cup Stage 2: विश्व कप स्वर्ण पदकों की हैट्रिक, दुनिया की नंबर एक भारतीय टीम ने तुर्की को 232-226 से हराकर गोल्ड पर किया कब्जा