लाइव न्यूज़ :

UP के 'कोरोना' गांव के निवासियों को करना पड़ता है भेदभाव को सामना, नाम सुनकर ही लोग बना लेते हैं दूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2020 18:31 IST

नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 24 मार्च की रात से अगले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देसीतापुर के एक गांव कोरोना के निवासियों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।सोहना में एक महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर नवजात का नाम कोरोना कुमार रखा है।

लखनऊ: देश भर में कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपने चपेट में ले रहा है। भारत में कोरोना वयरस से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 1000 होने वाली है। नरेंद्र मोदी सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 24 मार्च की रात से अगले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। 

इसी बीच खबर आ रही है कि यूपी के सीतापुर जिले में एक कोरोना नाम का गांव हैं। इस गांव के लोगों को इन दिनों काफी भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। 

एएनआई की मानें तो यूपी में सीतापुर के एक गांव कोरोना के निवासियों का कहना है कि वे जब से कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू हुआ है, हमें भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। गांववालों का कहना है कि कोरोना नाम सुनकर लोग हमसे दूरी बना लेते हैं।  

इसके अलावा अमर उजाला की एक खबर के मुताबिक, शनिवार (28 मार्च 2020) को एक खबर हरियाणा से आई थी कि जब कोरोना वायरस को देश व दुनिया से खत्म करने के लिए विश्वभर में प्रयास जारी हैं। इसी समय सोहना में एक महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर नवजात का नाम कोरोना कुमार रखा है। कोरोना नाम रखने के बाद ही यह बच्चा लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि नगर परिषद के वार्ड-3 के सुशीलनगर में रहने वाले मोहित कुमार यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई तो पंडितों ने कई नाम सुझाए लेकिन मोहित यादव ने एक अनोखा ही फैसला लिया। उनके इस फैसले से जहां लोग आश्चर्य में हैं वहीं हंस भी रहे हैं।

दरअसल मोहित कुमार ने बताया कि आज पूरे विश्व में कोरोना सबके दिलों-दिमाग में छाया हुआ है। ऐसे में उन्होंने अपने पुत्र का नाम कोरोना कुमार रखने का फैसला लिया है। लोग इस पर कह रहे हैं कि जिस बीमारी ने पूरी दुनिया को डरा रखा है, उसी पर कोई कैसे अपने बेटे का नाम रख सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशसीतापुरसोहनाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला