लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश की आदि पहाड़ियों में मेंढकों की नयी प्रजाति मिली

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:21 IST

Open in App

दिल्ली विश्वविद्यालय, भारत वन्यजीव संस्थान और उत्तर कैरोलीना म्यूजिम ऑफ नैचुरल साइंस, अमेरिका के जीव विज्ञानियों की एक टीम ने अरुणाचल प्रदेश की आदि पहाड़ियों में मेंढकों की नयी प्रजाति की खोज की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। जल प्रपात (कास्केड) मेंढकों की नयी प्रजाति का नाम आदि पहाड़ियों के नाम पर आदि जल प्रपात मेंढक (एमोलोप्स आदिकोला) रखा गया है। ये पहाड़ियां राज्य के हिमालयी क्षेत्र के लोगों के स्वदेशी समूह ‘आदि’ जनजातियों का घर है। आदि का शाब्दिक अर्थ "पहाड़ी" या "पहाड़ की चोटी" है। ऐतिहासिक रूप से इस क्षेत्र को ‘अबोर हिल्स’ के नाम से भी जाना जाता था। बयान में बताया गया कि मेंढकों की नयी प्रजाति की खोज ‘जर्नल ऑफ नैचुरल हिस्ट्री’, लंदन में प्रकाशित की गई है। यह खोज तब की गई जब जीव विज्ञानियों ने पिछले पांच वर्षों में पूर्वोत्तर भारत से मध्यम से बड़े आकार के जल प्रपात मेंढकों के एक समूह की जांच की। भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के डॉ अभिजीत दास ने बताया कि नयी प्रजाति की खोज 2018 में सदियों पुरानी आदि खोजयात्रा की समीक्षा के दौरान की गई थी और इसका नाम अरुणाचल प्रदेश में आदि जनजाति की भूमि के नाम पर रखा गया था, जहां यह प्रजाति विशेष रूप से मॉनसून का मौसम बीत जाने के बाद रहती है। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक,"कास्केड मेंढकों" का यह नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि वे पहाड़ी इलाकों में बहने वाले छोटे झरनों या जल प्रपातों में रहना पसंद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

क्रिकेटबल्ले और गेंद से खराब फॉर्म में थीं दीप्ति शर्मा?, टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन और 5 विकेट

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज