लाइव न्यूज़ :

VIDEO: तमिलनाडु में पोंगल फेस्टिवल का मना जश्न, ऐसे खेला गया जलीकट्टू का खेल

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 14, 2018 10:23 IST

दक्षिण भारत में मनाए जाने वाले पोंगल त्योहार की पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए खेल का आयोजन किया। यह खेल हमेशा से ही चर्चा में रहा है।

Open in App

तमिलनाडु में रविवार (14 जनवरी) को जलीकट्टू खेल का आयोजन मुदरै में किया गया, जिसका लोगों ने जमकर आनंद उठाया है। दक्षिण भारत में मनाए जाने वाले पोंगल त्योहार की पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए खेल का आयोजन किया। यह खेल हमेशा से ही चर्चा में रहा है। इसमें बैलों के साथ खेला जाता है। वहीं, पिछले दिनों भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने आयोजकों को बैलों का चयन करने से पहले उनके स्वस्थ होने को लेकर परीक्षण करने के निर्देश दिए थे।बता दें, जलीकट्टू तमिलनाडु में एक बहुत पुरानी परंपरा है। यह जलीकट्टू नई फसल के लिए मनाए जाने वाले त्योहार पोंगल का हिस्सा है। इस त्योहार से पहले गांव के लोग अपने-अपने बैलों की प्रैक्टिस करवाते हैं, जहां मिट्टी के ढेर पर बैल अपनी सींगों को रगड़ कर जलीकट्टू की तैयारी करता है। बैल को खूंटे से बांधकर उसे उकसाने की प्रैक्टिस करवाई जाती है, ताकि उसे गुस्सा आए और वो अपनी सींगों से वार करे।खेल के शुरू होते ही पहले एक एक करके तीन बैलों को छोड़ा जाता है। ये गांव के सबसे बूढ़े बैल होते हैं। इन बैलों को कोई नहीं पकड़ता, ये बैल गांव की शान होते हैं और उसके बाद जलीकट्टू का असली खेल शुरू होता है। मुदरै में होने वाला ये खेल तीन दिन तक चलता है।

इस खेल के लिए 300 से 400 किलो के बैलों को इंसानों द्वारा चुनौती दी जाती है। रिवाज कुछ ऐसा है कि बैलों के सीगों पर लगे नोट उतारने के लिए लोग जान की परवाह भी नहीं करते। खेल में हिस्सा लेने वाले लोग बैल का इंतजार करते हैं और जो फुर्ती और मुस्तैदी दिखाकर सांड को चंद सेकेंड भी रोकने में कामयाब होता है वो सिकंदर बन जाता है।

टॅग्स :जलीकट्टू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविवादों में घिरा हुआ खेल जल्लीकट्‌टू तमिलनाडु में शुरू, बैलों को काबू करने उतरे खिलाड़ी

भारतJallikkattu: तमिलनाडु सरकार ने कोविड प्रतिबंध के साथ दी जलीकट्टू की अनुमति, जानें अब कैसे होगा इस खतरनाक खेल का आयोजन

भारतJallikattu: Tamil Nadu में कोरोना महामारी के बीच जल्लीकट्टू का आयोजन, कोविड के मद्देनजर सीमित संख्या

भारतJallikattu 2020: जोर-शोर हुआ जलीकट्टू का आयोजन, तस्वीरों में देखें कैसे खेला जाता है ये खतरनाक खेल

पूजा पाठPongal 2020: पोंगल के मौके पर जलीकट्टू खेल का भी आयोजन, जानिए कैसे खेला जाता है ये खतरनाक खेल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार