लाइव न्यूज़ :

भारत में 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा बेरोजगारी दर, दिसंबर 2021 में बढ़कर 7.9% हुई, अर्थशास्त्रियों ने जताई चिंता

By अनिल शर्मा | Updated: January 3, 2022 14:45 IST

कई अर्थशास्त्रियों ने यह चिंता जाहिर की है कि ओमीक्रॉन के चलते पिछली तिमाही में हुए सुधार में उलटफेर भी हो सकता है...

Open in App
ठळक मुद्देओमीक्रॉन के चलते इकोनॉमिक एक्टिविटी और कंज्यूमर सेंटीमेंट काफी प्रभावित हुए हैंसेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक शहरी बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़कर 9.3% हो गई

नई दिल्लीः भारत की बेरोजगारी दर दिसंबर में चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.9% हो गई जो नवंबर में 7.0% थी। वहीं अगस्त में 8.3% थी जिसके बाद यह सबसे अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक कई राज्यों में कोरोनावायरस के नए संस्करण ओमिक्रॉन और सामाजिक दूरी को लेकर जारी प्रतिबंधों के बाद  इकोनॉमिक एक्टिविटी और कंज्यूमर सेंटीमेंट काफी प्रभावित हुए हैं।

सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शहरी बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़कर 9.3% हो गई, जो पिछले महीने यानी नवंबर में 8.2% थी। आंकड़ों के दर्शाते हैं कि ना सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण बेरोजगारी दर में इजाफा हुआ है। दिसंबर में ग्रामीण बेरोजगारी दर 6.4% से बढ़कर 7.3% हो गई है।

कई अर्थशास्त्रियों ने यह चिंता जाहिर की है कि ओमीक्रॉन के चलते पिछली तिमाही में हुए सुधार को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आंकड़ें उलट सकते हैं। बेरोजगारी पर मुंबई स्थित सीएमआईई डेटा को अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माताओं द्वारा बारीकी से देखा जाता है क्योंकि सरकार मासिक आंकड़े जारी नहीं करती है।

टॅग्स :CMIEभारतकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)Omicron
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला