लाइव न्यूज़ :

2019 में बाढ़ से उत्तर भारत में 1900 लोग मरे, 30 लाख से अधिक लोग विस्थापित, एक करोड़ पेड़ उखड़े, 10 अरब डालर का नुकसान

By भाषा | Published: December 27, 2019 1:01 PM

ब्रिटेन के एक संगठन ‘क्रिस्चन एड’ ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया है कि चक्रवात फोनी जैसी भीषण मौसमीय घटनाओं से 10 अरब डालर का नुकसान हुआ और देश भर में एक करोड़ पेड़ उखड़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देकहा गया है कि मौसम से जुड़ी इस प्रकार की घटनाएं जलवायु परिवर्तन के कारण हैं।रिपोर्ट के अनुसार,‘‘चक्रवात फोनी 20 वर्षों में भारत में आया सबसे शक्तिशाली तूफान था।

उत्तर भारत में इस वर्ष बाढ़ से 1900 लोगों की मौत हो गई और 30 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। एक नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इसमें कहा गया है कि मौसम से जुड़ी इस प्रकार की घटनाएं जलवायु परिवर्तन के कारण हैं। ब्रिटेन के एक संगठन ‘क्रिस्चन एड’ ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया है कि चक्रवात फोनी जैसी भीषण मौसमीय घटनाओं से 10 अरब डालर का नुकसान हुआ और देश भर में एक करोड़ पेड़ उखड़ गए।

रिपोर्ट के अनुसार,‘‘चक्रवात फोनी 20 वर्षों में भारत में आया सबसे शक्तिशाली तूफान था। यह तूफान दो से चार मई 2019 में भारत और बांग्लादेश पहुंचा। इसके असर से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।’’ रिपोर्ट में कहा गया,‘‘मई और जून में एशिया में 28 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ।

चक्रवात फोनी भारत और बांग्लादेश में आया, चीन के कुछ हिस्सों में 60 साल की तुलना में अधिकतम बारिश हुई वहीं उत्तर भारत में मजबूत मॉनसून से अनेक हिस्सों में बाढ़ आई जिसमें 1900 लोग मारे गए।’’ रिपोर्ट में कहा गया ,‘‘इसका एक कारण यह है कि ऐसा वातावरण जो गर्म हो वह अधिक जल वाष्प ग्रहण कर सकता है। दुनिया में अभी तक तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।’’

इसने कहा कि उत्तर भारत में आंधी तूफान सामान्य से 50 प्रतिशत बढ़े है और इसकी अवधि 80 प्रतिशत लंबी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार ‘‘भारत में अधिक अप्रत्याशित और अत्यधिक बारिश की प्रवृत्ति उस बात को दर्शाती है जिसका पर्यावरणविदों ने अनुमान लगाया था कि जलवायु परिवर्तन के कारण ये घटनाएं होंगी।

खासकर अगर उत्सर्जन में गिरावट नहीं आती तो। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि अगर उत्सर्जन बढ़ता रहा तो इस सदी में मानसून की बारिश अधिक अप्रत्याशित हो जाएगी, यह 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।’’ रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात फोनी ने 34 लाख लोगों को विस्थापित करने के अलावा भारत और बांग्लादेश में एक करोड़ पेड़ों को नुकसान पहुंचाया।

टॅग्स :चक्रवात फोनीओड़िसाबांग्लादेशब्रिटेनअमेरिकाबुलबुल तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचिप रॉय ने जताई गंभीर चिंता, कहा- "अमेरिकी लोगों पर थोपा जाएगा शरिया कानून", वायरल हुआ वीडियो

विश्वभारतीय चुनावों में हस्तक्षेप के रूसी आरोपों को अमेरिका ने किया खारिज, जानें क्या कहा

कारोबारNew Maruti Swift India launch: नए अवतार में स्विफ्ट, 6.49 लाख रुपये में लॉन्च, 17436 रुपये की मासिक सदस्यता पर भी उपलब्ध!

विश्वएनएसए अजीत डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष के सामने उठाया सिख कट्टरपंथ का मुद्दा, कहा- खालिस्तानी आतंकियों पर लगाम लगाएं

क्राइम अलर्टअमेरिका: 11 वर्षीय छात्र से क्लास में शिक्षिका ने किया.., पैरेंट्स भी शॉक, अब पुलिस हिरासत में

भारत अधिक खबरें

भारतअपने बेटे-बेटी और पिता के लिए मैदान में पसीना बहा रहे दिग्गज, चुनावी मैदान में प्रतिष्ठा दांव पर लगी

भारतअरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा, सीधे पहुंचे सीएम आवास, कल का पूरा कार्यक्रम बताया

भारतBrij Bhushan Singh: डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय, पांच महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला, ये धाराएं लगीं

भारतDelhi excise policy case: सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, दिल्ली आबकारी नीति केस में कब क्या-क्या हुआ, जानें 22 घटनाक्रम

भारतSupreme Court On Arvind Kejriwal: 'उन्हें पहले या बाद में गिरफ्तार किया जा सकता था' अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा