लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh-Gujarat By-Election 2024: कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों को भाजपा ने दिया टिकट, गुजरात,  पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के लिए इनपर खेला दांव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 26, 2024 2:35 PM

Himachal Pradesh-Gujarat By-Election 2024: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सुधीर शर्मा (धर्मशाला), रवि ठाकुर (लाहौल और स्पीति), राजिंदर राणा (सुजानपुर), इंद्रदत्त लखनपाल (बड़सर), चेतन्य शर्मा (गगरेट) और देविंदर कुमार भुट्टो (कुटलेहर) को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव आवश्यक हो गया था।छह पूर्व विधायकों को पार्टी व्हिप की अवहेलना करने के लिए अयोग्य ठहराया गया था।राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था।

Himachal Pradesh-Gujarat By-Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों के उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने हाल ही में अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पिछले दिनों इन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। कांग्रेस सहित अन्य दलों से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को पार्टी ने गुजरात में उम्मीदवार बनाया है। इनमें चार कांग्रेस के हैं। इन सभी के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सुधीर शर्मा (धर्मशाला), रवि ठाकुर (लाहौल और स्पीति), राजिंदर राणा (सुजानपुर), इंद्रदत्त लखनपाल (बड़सर), चेतन्य शर्मा (गगरेट) और देविंदर कुमार भुट्टो (कुटलेहर) को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों को पार्टी व्हिप की अवहेलना करने के लिए अयोग्य ठहराया गया था।

उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था। इस वजह से राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात में भाजपा ने अर्जुन मोधवाडिया, चतुरसिंह चावड़ा और अरविंद लाडानी को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने सिक्किम विधानसभा की नौ सीटों के अलावा पश्चिम बंगाल की दो और कर्नाटक की एक सीट पर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सिक्किम में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ ही होते हैं। भाजपा ने हाल ही में राज्य के सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है।

त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा नीत गठबंधन ने तीन सदस्यीय समन्वय समिति गठित की

त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), टिपरा मोथा और इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के नेताओं की तीन सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर चुनाव और रामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 अप्रैल को होंगे जबकि त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता और वन मंत्री अनिमेष देबबर्मा ने बताया कि तीन सदस्यीय समिति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य और आईपीएफटी अध्यक्ष प्रेम कुमार रियांग शामिल हैं।

देबबर्मा ने कहा कि तीन सदस्यीय समिति के गठन का निर्णय सोमवार को भाजपा, टिपरा मोथा और आईपीएफटी की पहली समन्वय समिति की बैठक में लिया गया। यह समिति पूरी चुनाव प्रक्रिया संभालेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा, ''सहयोगियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा, टिपरा मोथा और आईपीएफटी के वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक की, जिसमें राज्य की दो लोकसभा सीटों पर चुनाव और रामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। ’’

बैठक में मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा और आईपीएफटी अध्यक्ष प्रेम कुमार रियांग उपस्थित थे। भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा नीत गठबंधन पूरे प्रदेश में संयुक्त प्रचार अभियान चलाएगा। त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवाद विप्लव देव और उपचुनाव उम्मीदवार दीपक मजुमदार अपने नामांकन पत्र 27 अप्रैल को दाखिल करेंगे।

त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार कीर्ति सिंह देववर्मा 28 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। भट्टाचार्य ने कहा कि 27 अप्रैल को एक पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें तीनों दलों के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उनके अनुसार, 28 अप्रैल को धलाई जिला मुख्यालय अंबासा में एक अलग रैली निकाली जाएगी।

टॅग्स :उपचुनावहिमाचल प्रदेशBJPकांग्रेसपश्चिम बंगालसिक्किमकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSam Pitroda: सैम पित्रोदा ने फिर दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

भारत"पप्पू के इस प्रॉक्सी प्रोफेसर की टिप्पणियों के कारण कांग्रेस ऐसी हालत में है", मुख्तार अब्बास नकवी ने सैम पित्रोदा के बयान पर घेरा राहुल गांधी को

भारतWBCHSE WB HS 12th Result 2024: अभिक दास ने 99.2 फीसदी अंकों से किया टॉप, यहां देखिए टॉपर्स की पूरी सूची

भारतकांग्रेस ने सैम पित्रोदा की 'पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं' वाली टिप्पणी से खुद को किया अलग, कहा- "ये अस्वीकार्य है"

भारत"सैम पित्रोदा का पूर्वी भारत के लोगों को 'चीनी जैसा' कहना, नस्लवादी प्रहार है", हिमंत बिस्व सरमा समेत पूरी भाजपा हुई हमलावर

भारत अधिक खबरें

भारतSaran Lok Sabha seat: रोहिणी आचार्य को राहत, 'लालू यादव' ने नामांकन लिया वापस, करेंगे प्रचार

भारतMunger Lok Sabha seat: 13 मई को मतदान, जदयू के ललन सिंह के सामने राजद की अनीता देवी महतो, क्या चुनाव में दिखेगा अनंत सिंह का असर, जानें समीकरण

भारतLok Sabha Elections 2024: दिल्ली में वोटिंग के लिए खास इंतजाम, 25 मई को पोलिंग बूथों पर होगी ड्रोन से निगरानी

भारतDelhi LS polls 2024: 15 मई से दिल्ली दंगल में उतरेंगे पीएम मोदी, कई रोड शो और प्रचार कर चुनावी रंग में रगेंगे, 7 सीट पर खास नजर

भारतLS polls 2024: पुजारियों ने पीएम मोदी के मस्तक पर तिलक लगाया, गौ माता को प्रणाम, देखें तस्वीरें