लाइव न्यूज़ :

Budh Gochar 2024: 10 मई को बुध का राशि परिवर्तन, इन 3 राशिवालों के लिए पैदा करेगा परेशानियां, समय रहते हो जाएं सावधान

By रुस्तम राणा | Updated: May 7, 2024 16:33 IST

बुध 10 मई 2024 की शाम 06 बजकर 39 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेगा और फिर 31 मई को वृषभ राशि में जाएगा। बुध के इस गोचर से कुछ राशियों की तरक्की में रुकावट आ सकती है।

Open in App

Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध को एक तटस्थ ग्रह माना जाता है। यह न तो शुभ ग्रह होता है और न ही अशुभ। किंतु यह जिस भी ग्रह के साथ युति करता है उसी के अनुसार फल देता है। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक, व्यापार, संवाद, वाणी और करियर का कारक माना जाता है। बुध 10 मई 2024 की शाम 06 बजकर 39 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेगा और फिर 31 मई को वृषभ राशि में जाएगा। बुध के इस गोचर से कुछ राशियों की तरक्की में रुकावट आ सकती है। ऐसे में इन तीन राशि के जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

वृषभ राशि

बुध ग्रह आपकी राशि से हानि भाव में गोचर करेगा। कुंडली में 12वां भाव हानि भाव कहलाता है। ऐसे में आपको इस अवधि में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें। यह गोचर आपकी सफलता और प्रगति की दृष्टि से अच्छा नहीं रहने वाला है। इस समय आपको करियर में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।  आपकी तरक्की में कई तरह की रुकावटें आ सकती है। आपके स्वास्थ्य के लिए भी यह अवधि शुभकारक नहीं होगी। 

कर्क राशि

बुध का गोचर आपके कर्म भाव में होने वाला है। कुंडली में दसवां भाव कर्मभाव कहलाता है। यह करियर-व्यापार, कर्मक्षेत्र से जुड़ा भाव होता है। इस अवधि में आपके लिए करियर में कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो आपके अच्छे नहीं रहने वाले हैं। इस अवधि में अपने कर्मक्षेत्र से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें। व्यापारिक क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर साथ रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।

कन्या राशि

बुध का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। यह आपकी आयु का भाव है। इस गोचर के प्रभाव से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। वहीं करियर में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आप पैरों में दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव करने के लिए यह समय आपके लिए अच्छा नहीं है। मानसिक रूप से भी आप परेशान रह सकते हैं। 

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना