लाइव न्यूज़ :

MP Vidhansabha: विधानसभा में बदल गई कुर्सियां,मोहन 9 से नंबर एक, शिवराज 1 से चार पर पहुंचे

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 18, 2023 13:43 IST

विधानसभा में एमपी में सरकार बदलने के साथ विधानसभा में कुर्सियों की भी अदला-बदली हो गई। मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज विधानसभा में नंबर एक की कुर्सी पर रहते थे वहां पर आज मोहन यादव बैठ गए।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी 16वीं विधानसभा के पहले सत्र का आगाजविधायकों के बैठने के क्रम में हुआ बदलावमोहन यादव 9वें से पहले,शिवराज पहले से चौथे नबर पर पहुंचे

विधानसभा में विधायकों के क्रम में बदलाव

एमपी विधानसभा में नेताओं के बैठने के सीरियल में सचिवालय ने बदलाव कर दिया है। यह बदलाव सालों से चली आ रही व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद अब कई बड़े बदलाव भी नजर आ रहे हैं। उनमें से एक विधानसभा में नेताओं के बैठने की व्यवस्था है। इतने सालों तक जहां शिवराज सिंह चौहान नंबर एक की कुर्सी पर बैठे रहे, वहां पर आज मोहन यादव बैठे नजर आए। विधानसभा में विधायकों के बैठने के क्रम में  नंबर एक पर शिवराज की जगह मोहन यादव नजर आए।  नंबर दो पर नरोत्तम मिश्रा की जगह जगदीश देवड़ा, नंबर तीन पर गोपाल भार्गव की जगह राजेंद्र शुक्ला और नंबर चार पर जहां जगदीश देवड़ा बैठा करते थे, वहा शिवराज सिंह चौहान बैठे नजर आए। नंबर पांच वाली कुर्सी के क्रम में कमल पटेल की जगह जयंत मलैया नजर आए। आपको बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा- कमल पटेल चुनाव हार गए हैं। नंबर 6 पर भूपेंद्र सिंह अपना क्रम बरकरार रखने में सफल हुए । पिछली विधानसभा में भी भूपेंद्र सिंह का बैठने का क्रम 6 नंबर पर था। सातवें नंबर के क्रम पर बिसाहूं लाल, आठवें नंबर पर तुलसीराम सिलावट,नवे नंबर पर विश्वास सारंग और दसवीं नंबर पर जय सिंह मरावी की कुर्सी है।

विपक्षी सदस्यों के बैठने के क्रम में बदलाव

 सिर्फ सत्ता पक्ष में ही नहीं बल्कि विपक्ष के बैठने के क्रम में भी  बड़ा बदलाव नजर आया। जहां कमलनाथ विपक्ष के नेता के तौर पर बैठते थे और गोविंद सिंह के नेता प्रतिपक्ष रहते हुए नंबर क्रम में दो थे अब नंबर दो के क्रम पर ही है।  नेता प्रतिपक्ष पर अमन सिंघार बैठे नजर आए। विधानसभा में क्रम के मुताबिक उमंग सिंघार को 117 नंबर दिया गया है तो कमलनाथ का नंबर उमंग के बाद 118 हो गया है। 119 पर अजय सिंह और 120 पर रामनिवास रावत को क्रम मिला है।

बैठने के क्रम में अभी  और होगा बदलाव

प्रदेश में सत्ता के स्वरूप बदलने के साथ विधानसभा में भी नेताओं के बैठने का क्रम आगे पीछे हो गया है हालांकि अभी इसमें और बदलाव होगा मोहन कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्री बनाकर विधानसभा में बैठने वाले विधायकों के क्रम में सचिवालय बदलाव करेगा लेकिन फिलहाल जो बदलाव नेताओं के बैठने में दिखाई दिया वह चर्चा में जरूर आ गया। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादवVidhan Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर