लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: बड़ी नसीहत लेने की जरूरत  

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 7, 2019 07:25 IST

सैनिकों ने वास्तव में गजब की बहादुरी दिखाई कि उन्होंने पाकिस्तान के घर में घुसकर उसे सबक सिखाया लेकिन उस बहादुरी को जब निराधार बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है तो हमारी सरकार की छवि भी खराब होती है।

Open in App

पिछले हफ्ते की भारत-पाक टकराव से हमको बड़ी नसीहत लेने की जरूरत है। खास तौर से हमारे वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल बी।एस। धनोआ के बयान के बाद। धनोआ ने कोयम्बतूर में पत्नकारों से बात करते हुए कहा कि 26 फरवरी को पाकिस्तान में घुसकर जब हमारे जहाजों ने बालाकोट पर बम बरसाए तो ‘‘हमें पता नहीं कि कितने लोग मारे गए। हमारा काम निशाने को ठोक देना है, लाशें गिनना नहीं है।’’ दूसरे शब्दों में हमारे वायु सेना प्रमुख ने टीवी चैनलों के इस दावे को पुष्ट नहीं किया कि बालाकोट में सैकड़ों आतंकवादी मारे गए। 

विदेश सचिव से अपनी उनकी पत्नकार परिषद में जब उनसे यही सवाल किया गया तो उन्होंने कह दिया कि मृतकों के आंकड़े बताना रक्षा मंत्नालय का काम है। जब सरकारी प्रवक्ता से यही सवाल किया गया तो उसने कहा कि बालाकोट में हमारे जहाजों ने चार भवनों को गिराया लेकिन यह नहीं बता सकते कि वहां कितने लोग मरे, क्योंकि न तो वहां हमारे जासूस थे और न ही हमारे पास उच्च कोटि के तकनीकी साधन हैं। लगभग यही स्थिति पाकिस्तान के एफ-16 जहाज को गिराने के बारे में है। एयर मार्शल धनोआ ने सिर्फ इतना ही कहा कि हमारा मिग-21 हवाई मुठभेड़ में गिर गया। उन्होंने यह नहीं कहा कि हमने एफ-16 को चकनाचूर कर दिया। 

 सैनिकों ने वास्तव में गजब की बहादुरी दिखाई कि उन्होंने पाकिस्तान के घर में घुसकर उसे सबक सिखाया लेकिन उस बहादुरी को जब निराधार बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है तो हमारी सरकार की छवि भी खराब होती है। उसकी बातों पर से लोगों का भरोसा उठने लगता है। कोई भी खबर स्पष्ट प्रमाण के बिना कतई नहीं आगे बढ़ानी चाहिए। युद्धों या दंगों या राष्ट्रीय विपत्तियों के समय अपुष्ट खबरें बहुत भयानक सिद्ध होती हैं। वे आग में घी का काम करती हैं। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियन एयर फोर्सबीरेंद्र सिंह धनोआ (बीएस धनोआ)पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज