लाइव न्यूज़ :

Video: ‘पैरासाइट क्यों बन रहे हो? भारत जाओ’, पोलैंड में भारतीय संग नस्लीय भेदभाव, 10 दिन में तीसरा मामला

By आजाद खान | Updated: September 3, 2022 11:49 IST

आपको बता दें कि पिछले 10 दिनों में भारतीयों पर नस्लीय भेदभाव को लेकर यह तीसरा मामला है। भेजभाव का सबसे पहला मामला अमेरिका में सामने आया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक भारतीय युवक के साथ पोलैंड में नस्लीय भेदभाव हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अमेरिकी शख्स द्वारा एक भारतीय को भारत वापस जाने को कहते देखा गया है।

वारसा: पोलैंड की राजधानी वारसा में एक भारतीय नागरिक के साथ नस्लीय भेदभाव का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि अमेरिकी नागरिक एक भारतीय को ‘परजीवी’, नरसंहारी और आक्रमणकारी कह कर बुला रहा है। यही नहीं उस शख्स ने भारतीय युवक को भारत वापस जाने को भी कह रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना पोलैंड की राजधानी वारसा में स्थित एट्रियम रेडुटा शॉपिंग सेंटर के यहां घटी है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक अमेरिकी शख्स भारतीय युवक से सवाल जवाब करता है और उससे कहता है कि "आप पोलैंड में क्यों हैं।" 

भारतीय युवक उस शख्स का जवाब नहीं देना चाहता है और वह इधर-उधर जाता है, लेकिन अमेरिकी शख्स उसका पीछा करते और उससे सवाल करते दिखाई दिया है। वीडियो में अमेरिकी शख्स द्वारा यह कहते हुए सुना गया है कि "आप पोलैंड में क्यों हैं? अपने देश में क्यों नहीं लौट जाते? अमेरिका मैं आप जैसे बहुत लोग हैं। मैं एक यूरोपियन हूं, लेकिन आप तो नहीं है। फिर आप पोलैंड को क्यों बर्बाद कर रहे हैं?" 

वीडियो में अमेरिकी शख्स ने आगे कहा, "आपको क्या लगता है कि आप पोलैंड में घुसपैठ कर सकते हैं? आप आक्रमणकारी हैं। आक्रमणकारी अपने देश वापस जाओ। पोलैंड पोलिश नागरिकों के लिए है। आप पोलैंड के नागरिक नहीं है। हमारे देश में घुसपैठ करना बंद करो।"

आपको बता दें कि पिछले 10 दिनों में भारतीयों पर नस्लीय भेदभाव को लेकर यह तीसरा मामला है। भेजभाव का सबसे पहला मामला अमेरिका में सामने आया था। 

मैं अमेरिका से हूं, तुम भारत वापस जाओ- अमेरिकी शख्स

वायरल इस वीडियो में यह भी देखा गया कि भारतीय युवक अमेरिकी शख्स से यह पूछता है कि तुम मेरा वीडियो क्यों बना रहे हो, इस पर वह जवाब देता है कि  ‘क्योंकि मैं अमेरिका से हूं। और अमेरिका में तुम जैसे बहुत लोग हैं।’ 

अमेरिकी शख्स को यह भी कहते हुए सुना गया कि “आप (भारतीय) परजीवी (दूसरों पर निर्भर) क्यों होते हैं?” आपको बता दें कि इस चार मिनट के वीडियो में अमेरिकी शख्स को लगातार नस्लीय भेदभाव करते हुए देखा गया है। 

उस शख्स को आगे यह भी कहते हुए सुना गया कि, ‘आप हमारी जाति (श्वेत जाति) का नरसंहार कर रहे हैं। आप एक आक्रमणकारी हैं। आक्रमणकारी अपने देश वापस जाओ। हम आपको यूरोप में नहीं देखना चाहते हैं। पोलैंड सिर्फ पोलिश नागरिकों के लिए हैं। तुम पोलिश नहीं हो, तुम यहां क्यों हो?’  

टॅग्स :Polandवायरल वीडियोअमेरिकाभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत