लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अंतरिक्ष से 3 अलग-अलग जगहों पर गिरी 'रहस्यमयी' गोलाकार वस्तुएं, डर के मारे लोगों ने कहा, “आसमान से गिरा एलियन का समान”

By आजाद खान | Updated: May 13, 2022 16:17 IST

इस पर बोलते हुए आनंद के पुलिस अधीक्षक ने कहा, "पहली गेंद शाम लगभग 4.45 बजे गिरी और कुछ ही समय में दो अन्य स्थानों से भी ऐसी ही खबरें आईं।"

Open in App
ठळक मुद्देआणंद जिले के तीन अलग-अलग जगहों पर आसमान से टुकड़े गिरने की खबर सामने आई है। ये टुकड़े 15 किलोमीटर के रेंज में गिरे हैं। इस टुकड़ों पर अभी भी रहस्य बना हुआ है।

गांधीनगर: गुजरात के आणंद जिले के तीन अलग-अलग जगहों पर अंतरिक्ष से मलबे के छोटे-छोटे टुकड़े गिरने की खबर सामने आई है। इन टुकड़ों को देखकर गांव वाले डर गए और पुलिस को इसकी तुरंत सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि इन टुकड़ों को देख कर गांव वालों ने इसे एलियन का सामान होने का दवा किया जिससे आसपास के गांवे में हड़कंप मच गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टुकड़े आणंद जिले के भलेज और खंभोलज में पाए गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के एक गांव में भी ऐसा ही रॉकेट के कुछ मल्बे गिरे थे जिससे वहां पर हलचल मच गई थी। 

क्या है पूरा मामला

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरूवार शाम को करीब 4:45 मिनट पर काले धातु वाले तीन गेंद आसमान से गिरे है। देखने से इन गेंदों का वजन करीब पांच किलों बताया जा रहा है। इस घातु के गिरने के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया जिससे उन लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। जिस जगह पर ये टुकड़े गिरे हैं, वह इन गांवों के 15 किलोमीटर के दायरे में आते हैं। बताया जा रहा है कि भलेज में दो और खंभोलज में एक टुकड़े गिरे थे जिसकी तस्वीरें भी लोगों ने खिंचा था। इस धातु के फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

खबरों के मुताबिक, इस घटना के बाद फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के विशेषज्ञों को सूचना दी गई है ताकि इस पर जल्द से जल्द जांच शुरू हो सके।

क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने

इस पर बोलते हुए आनंद के पुलिस अधीक्षक ने कहा, “पहली गेंद शाम लगभग 4.45 बजे गिरी और कुछ ही समय में दो अन्य स्थानों से भी ऐसी ही खबरें आईं… कोई चोट या हताहत नहीं हुआ, सौभाग्य से, खंभोलज में एक घर से मलबा गिर गया, जबकि अन्य दो स्थानों पर यह एक खुले क्षेत्र में गिरा। हमें यकीन नहीं है कि यह किस तरह का अंतरिक्ष मल्बा है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार यह आसमान से गिर गया है।”

टॅग्स :गुजरातअजब गजबफोरेंसिक साइंसPoliceRockets
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO