राजस्थानः कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। बैठक भले ही समाप्त हो गई हो लेकिन अशोक गहलोत सरकार की संकट अभी समाप्त नहीं हुई है। यहि वजह है कि राजस्थान में सत्ता का सिंहासन बचाने के लिए रिजॉर्ट पॉलिटिक्स स्टार्ट हो गया है। अब बाड़ेबंदी के लिए विधायकों को बसों के जरिए होटल ले जाया जा रहा है। इस दौरान मंत्री ममता भूपेश ने विक्ट्री साइन दिखाया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सीएम अशोक गहलोत खुद भी एक बस में विधायकों के साथ सवार होकर होटल के लिए निकल गए हैं। इस दौरान गहलोत के समर्थक सभी विधायकों को बसों से होटल ले जाया गया है। दिल्ली से जयपुर पहुंचे पर्यवेक्षकों की टीम भी अपनी गाड़ी से उनके साथ होटल के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी यह भी है कि सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी से बात करते हुए वित्त और गृह मंत्रालय मांगा है, साथ ही अपने लिए प्रदेश अध्यक्ष का पद भी मांगा है। इस मामले में प्रियंका गांधी लगातार अशोक गहलोत व सचिन पायलट से बात कर रही हैं।