लाइव न्यूज़ :

Rishikesh में गंगा किनारे Lockdown तोड़ते धरे गए विदेशियों से Police ने 500 बार लिखवाया 'I am Sorry

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: April 13, 2020 12:29 IST

Open in App
कोरोना वायरस के प्रकोप को नजरअंदाज कर लोग बेवजह घरों से बाहर निकलने की लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। इस कड़ी में गांव-देहात के लोगों के साथ-साथ विदेशी पीछे नहीं है। लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का ताजा मामला उत्तराखंडसे आया है। लॉकडाउन के दौरान यहां कुछ विदेशी नागरिकों को गंगा घाट पर आराम फरमाते देखा गया। जानकारी मिलते ही उत्तराखंड पुलिस घाट पर पहुंच गई। वहां मौजूद सभी विदेशी नागरिकों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने सभी विदेशी नागरिकों से पेपर पर 500 बार 'आई एम सॉरी' लिखवाया।हम बात कर रहें हैं उत्तराखंड के ऋषिकेश की। यहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दस विदेशियों को पुलिस ने अनोखी सजा दी है। विदेशी नागरिक शनिवार को गंगा किनारे साईं घाट पर लॉकडाउन के बावजूद धूप सेंकने में लगे थे, पुलिस ने सबसे कागज पर 500 बार 'आई एम सॉरी' लिखवाया। इजरायल, ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको और कुछ यूरोपीय देशों से आए इन विदेशी नागरिकों से पुलिस ने कागज पर 'मैने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, मुझे माफ कर दो' 500 बार लिखवाया।Uttarakhand आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। इस छूट की आड़ में तपोवन क्षेत्र में ठहरे विदेशी सैर सपाटे के लिए नीम बीच स्थित साईंघाट पहुंच गए। स्वच्छंद गंगा स्नान के बाद घाट पर घुमने लगे। गश्त पर निकली तपोवन चौकी पुलिस साईं घाट पहुंची तो विदेशियों को देख हैरत में पड़ गई। पुलिस ने विदेशी नागरिकों को लॉकडाउन का हवाला दिया, जिस पर विदेशी नागरिकों ने कहा कि सुबह से दोपहर तक रिलैक्सेशन का पीरियड है। पुलस ने उन लोगों को बताया कि सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने और लोगों को खरीददारी करने के लिए छह घंटे की छूट दी गई है। इसके बाद पुलिस ने इन विदेशियों को सजा के तौर पर कागज पर पांच सौ बार, 'मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, मुझे माफ कर दो' लिखवाया।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की है। हालांकि जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, वहां लोगों की आवाजाही पर लगी पाबंदियों को आंशिक रूप से खत्म करने का भी सुझाव दिया है।
टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला