लाइव न्यूज़ :

Goa के CM Pramod Sawant को हुआ Corona,Tweet कर दी जानकारी, कहा-Home Isolation में रहूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2020 15:08 IST

Open in App
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनमें अभी कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और इसलिए फिलहाल होम आइसोलेशन में रहेंगे। 47 वर्षीय सावंत ने ट्वीट कर कहा कि वे अपने कार्यालय के सभी काम घर से भी अभी करेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में रहने वाले लोग जरूरी बचाव के कदम उठा लें। सावंत ने मंगलवार को गोवा में कोविड-19 से जुड़े अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी और स्थिति का जायजा लिया था। इससे पहले सोमवार को उन्होंने कुछ तस्वीरें ट्वीट की थी जिसमें वे गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे सहित कुछ अन्य मंत्रियों के साथ एक बैठक करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि गोवा में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 588 नये मरीज सामने आए। इसी के साथ राज्य में महामारी के कुल मामले बढ़कर 18,006 हो गये। वहीं, इस वायरस से मरने वालों की संख्या 194 हो गई है। मंगलवार को कोरोना वायरस के 273 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अबतक 13,577 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 2,02,730 नमूनों की जांच की जा चुकी है। गोवा में ये हालात तब हैं जब काफी पहले ही इस राज्य ने खुद को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया था। हालांकि, इसके बाद जल्द ही नए मामले सामने आने लगे। भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 78,357 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 37,69,524 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़े के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 1045 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 66,333 हो गई है। वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बुधवार को 29,019,09 हो गई। फिलहाल 8,01,282 मरीजों का इलाज चल रहा है।
टॅग्स :प्रमोद सावंतगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह