लाइव न्यूज़ :

Ghulam Nabi Azad ने क्यों की PM Modi की तारीफ? Congress की क्या रही प्रतिक्रिया

By गुणातीत ओझा | Updated: March 1, 2021 00:12 IST

Open in App
आजाद ने की मोदी की तारीफ तो कांग्रेस ने क्या कहा?कांग्रेस पार्टी से नाराज बताए जा रहे 'ग्रुप-23' के नेताओं में शामिल और हाल ही में राज्यसभा से रिटायर हुए गुलाम नबी आजाद ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को जमीन से जुड़ा हुआ नेता बताते हुए कहा है कि लोगों को उनसे सीखना चाहिए कि कामयाबी की बुलंदियों पर जाकर भी कैसे अपनी जड़ों को याद रखा जाता है। उन्होंने पीएम मोदी के बचपन में चाय बेचने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी असलियत नहीं छिपाई।जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने यहां गुर्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को दुनिया से अपनी असलियत नहीं छिपानी चाहिए। उन्होंने कहा, ''मैं खुद गांव का हूं और मुझे इसका फक्र है। मैं अपने प्रधानमंत्री जैसे नेताओं की काफी प्रशंसा करता हूं जो कहते हैं कि वह गांव से हैं। वह चाय बेचते थे।' आजाद ने कहा, ''मोदी के साथ मेरे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन वह भी अतीत में चायवाला होने के बारे में खुल कर बात करते हैं।'आजादी द्वारा पीएम मोदी की तारीफ किए जाने पर अब कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। हरीश रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री के लिए चायवाला शब्द हम सबकी जुबान पर गुलाम नबी आजाद ने ही चढ़ाया था। बता दें की आज जम्मू में आज़ाद ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो अपनी असलियत नहीं छुपाते हैं।हरीश रावत ने कहा, "आजाद जी की हर बात में कोई उद्देश्य नहीं ढूंढना चाहिए. लेकिन देश में फिलहाल मंहगाई बढ़ रही है, किसान परेशान हैं. ऐसे में मोदी जी की तारीफ भूसे में सुई ढूंढने जैसा है. हालांकि आजाद ने किस भाव से बात कही है, वो वही जानते हैं. कल तो उन्होंने देश के हालात पर चिंता भी व्यक्त की थी."गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद के रिटायरमेंट पर राज्यसभा में पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की थी और यहां तक की उनसे जुड़ी एक घटना को याद करके भावुक भी हो गए थे। पीएम मोदी ने आजाद को सैल्यूट किया था। बाद में गुलाम नबी आजाद भी भावुक हो गए थे। गुलाम नबी आजाद पार्टी के उन 23 नेताओं में प्रमुख चेहरा हैं जो संगठन चुनाव की मांग को लेकर मोर्चा खोल चुके हैं। एक दिन पहले ही इन नेताओं ने जम्मू में सभा की थी और कहा था कि वे कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं।
टॅग्स :गुलाम नबी आजादनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र