लाइव न्यूज़ :

"राम मंदिर बेकार है": राम गोपाल यादव के बयान ने विवाद को दिया जन्म, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 7, 2024 14:36 IST

बीजेपी पर हमला तेज करते हुए सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा, ''राम मंदिर वास्तु के मुताबिक नहीं बनाया गया है।''

Open in App
ठळक मुद्देराम गोपाल यादव मंगलवार को एक बड़े विवाद में फंस गएउन्होंने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मंदिर बेकार हैउन्होंने कहा कि राम मंदिर वास्तु के अनुसार नहीं बनाया गया है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव मंगलवार को एक बड़े विवाद में फंस गए जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मंदिर बेकार है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए समाजवादी पार्टी नेता ने कहा कि हमारे देश में मंदिर इस तरह से नहीं बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर वास्तु के अनुसार नहीं बनाया गया है।

न्यूज18 से बात करते हुए यादव ने कहा, "मैं हर दिन भगवान राम की पूजा करता हूं। कुछ लोगों ने रामनवमी पर पेटेंट करा लिया है। लेकिन वह मंदिर (अयोध्या में राम मंदिर) बेकार है। मंदिर ऐसे नहीं बनते। मंदिर का डिजाइन और नक्शा वास्तु के अनुरूप नहीं है।" 

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "वोट बैंक की राजनीति के कारण इंडी गठबंधन लोगों के विश्वास के साथ खेल रहा है। उन्होंने हमेशा से ही अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया है। विनाश काले विपरीत बुद्धि। रामगोपाल यादव ने जो कुछ भी कहा वह सनातन मान्यताओं का अपमान है।"

राम गोपाल यादव की टिप्पणियों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि समाजवादी पार्टी नेता की टिप्पणियां राम मंदिर पर इंडी गठबंधन द्वारा सबसे चौंकाने वाली और अपमानजनक टिप्पणी है। 

राम गोपाल यादव की आलोचना करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा, "इंडी गठबंधन के एसपी नेता राम गोपाल यादव द्वारा राम मंदिर पर चौंकाने वाली और सबसे अपमानजनक टिप्पणी।" उन्होंने समाजवादी पार्टी पर राम भक्तों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से यह स्पष्ट है कि इंडी गठबंधन सनातन धर्म के उन्मूलन की दिशा में काम कर रहा है।

बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने भी राम गोपाल यादव के बयान पर सवाल उठाया और कहा, "गाजियाबाद में हज हाउस उनके लिए अच्छा है लेकिन राम मंदिर उनके लिए बेकार है।"

टॅग्स :राम गोपाल वर्माराम जन्मभूमिअयोध्याBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र