लाइव न्यूज़ :

आखिर केजरीवाल को क्यों कहना पड़ा अफवाहों पर ध्यान न दें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 00:14 IST

Open in App
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के ये साफ करने के बाद कि वो 14 अप्रैल को खत्म हो रहे लॉकडाउन के बाद इसे और आगे नहीं बढ़ाने जा रहे है लोगों ने थोड़ी राहत की सांस तो ली है. इस एलान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में प्रवासी मजदूरों के आवागमन को रोकने के लिए दिल्ली की सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके अपने राज्य पहुंचाने के लिए बस चलने की अफवाह के बाद दिल्ली के आनंद विहार के पास सीमा पर स्थित कौशांबी में भारी संख्या में लोगों के जमा होने से मुश्किल हालात पैदा हो गये थे. केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त हालात नियंत्रण में है लेकिन कुछ लोग अभी भी दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए शहर के बॉर्डर पर  गश्त बढ़ा दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन बंद की घोषणा किए जाने के बाद सभी अंतरराज्यीय बस सेवा निलंबित कर दी गई थी.  दिल्ली हरियाणा और पंजाब में काम करने वाले प्रवासी मजदूर हजारों की संख्या में अपने राज्यों में जाने के लिए गुरुवार से आनंद विहार, गाजीपुर और गाजियाबाद के लाल कुआँ क्षेत्र में जमा हो रहे थे.  केजरीवाल ने कहा कि इस समय अपने घर पर रहना ही देशभक्ति है और अफवाहों पर ध्यान ना दें . राशन की दिक्कत को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने थोड़ी राहत देते हुए आलान किया कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, उन्हें भी दिल्ली सरकार राशन देगी. इस लॉकडाउन में राशन की जमाखोरी की भी खबरें हैं. ऐसे जमाखोरों को चेतावनी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि जो राशन डीलर लोगों का राशन चुरा रहे हैं , हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.  
टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनाराजस्थान में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला