लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

By गुणातीत ओझा | Published: December 28, 2020 11:07 PM

Open in App
केंद्रीय मंत्री व बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे कोरोना पॉजिटिव (Ashwini Kumar Choubey Corona Positive) हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने आज टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।बहरहाल, देशभर में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मंत्री, सांसद और विधायक लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसी लिस्‍ट में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे का नाम जुड़ गया है। वह बिहार से केंद्रीय राजनीति में आने वाले दिग्‍गज भाजपा नेता हैं।बिहार में कोविड-19 के मामले 2.5 लाख के पारबिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,50,449 मामले हो गए। जबकि इस बीमारी की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 1,379 हो गया है। बिहार में इस समय 5,085 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कुल 2,43,985 रोग से उबर चुके हैं। इसके अलावा राज्‍य सरकार ने अब तक 1.77 करोड़ नमूनों की कोविड-19 की जांच की है। यही नहीं, नीतीश सरकार लगातार कोरोना वायरस की महामारी पर काबू करने के लिए सख्‍ती बरत रही है।देश में करीब 98 लाख से ज्यादा लोग रिकवरस्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ दो लाख हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 47 हजार 901 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 77 हजार पर आ गए। अब तक कुल 97 लाख 82 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19: वैज्ञानिकों ने दी खुशखबरी, असरदार एंटीवायरल दवाएं खोजीं, भविष्य में कोविड-19 संक्रमण के प्रकोप को रोकने की क्षमता, जानें कैसे करेगा काम

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: एक दिन में कोविड-19 के 105 नए केस, 24 घंटे की अवधि में पंजाब में वायरस से एक की मौत, जानें अपने राज्य का हाल

भारतLokmat Maharashtrian of the Year Awards 2024: आईएएस अधिकारी भूषण गगरानी को लोकमत ने विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: एक दिन में कोविड-19 के 120 नए मामले, वायरस से दिल्ली में एक की मौत, जानें हालात

स्वास्थ्यCovid Update: पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र और कर्नाटक में कोरोना वायरस से एक-एक मरीज की मौत, कोविड-19 के 163 नए मामले, जानें हालात

भारत अधिक खबरें

भारत'मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया': सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने किया ट्वीट

भारतLok Sabha Polls 2024: बिहार में लालू ने दिया कांग्रेस को झटका, कन्हैया कुमार के लिए विचारणीय बेगूसराय सीट को किया भाकपा के हवाले

भारतकेजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे की टिप्पणी पर AAP की प्रतिक्रिया: 'दर्दनाक, दुखद है जब...'

भारतBaghpat Lok sabha Seat: चरण सिंह के गढ़ में बागपत में त्रिकोणात्मक संघर्ष, जयंत चुनाव मैदान में नहीं फिर भी उनकी प्रतिष्ठा दांव पर

भारतArvind Kejriwal Arrested: जेल या बेल? अरविंद केजरीवाल के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित