'मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया': सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने किया ट्वीट

By रुस्तम राणा | Published: March 22, 2024 07:11 PM2024-03-22T19:11:37+5:302024-03-22T19:19:18+5:30

सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आपके 3 बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है।

'Modi ji got arrested in arrogance of power': CM Kejriwal's wife Sunita tweeted | 'मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया': सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने किया ट्वीट

'मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया': सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने किया ट्वीट

Highlightsदिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना कहा- आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख की गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा हैएक्स पोस्ट में लिखा- आपके 3 बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख की गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "आपके 3 बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर (जेल) रहें या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।" ईडी ने केजरीवाल को आज अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी। अदालत के आदेश की प्रतीक्षा है। 

इस बीच खबर है कि आम आदमी पार्टी ने 26 मार्च को पीएम आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय संयोजक की गिरफ्तारी के बाद देश के कई हिस्सों में सड़कों में प्रदर्शन किया है। केजरीवाल को विपक्ष के इंडिया गठबंधन के कई नेताओं का भी समर्थन भी मिलता दिख रहा है। हालांकि उन्हें अदालत से राहत मिलती है या नहीं यह तो कोर्ट का निर्णय ही बताएगा। 

Web Title: 'Modi ji got arrested in arrogance of power': CM Kejriwal's wife Sunita tweeted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे