बॉलीवुड की एक्ट्रेस मलाइका आरोड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका ने कल बीती रात को अपने फैमली और फ्रेंड के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर मलाइका ने मुंबई के एक होटल में ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी, जहां बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। पार्टी में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी , राज कुंद्रा, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, जाह्नवि कपूर, तारा सुतारिया, अर्जुन रामपाल समेत काफी सारे सितारों ने शिरकत की थी।