लाइव न्यूज़ :

Prajwal Revanna 'Sex Scandal': "नरेंद्र मोदी को प्रज्वल रेवन्ना के कुकर्मों के बारे में पता था, फिर भी उसके लिए प्रचार कर रहे थे", ओवैसी का प्रधानमंत्री पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 30, 2024 08:54 IST

ओवौसी ने कर्नाटक में भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडीएस के लोकसभा सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स टेप विवाद को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स टेप विवाद को लेकर पीएम मोदी पर बोला हमलाओवैसी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रज्वल रेवन्ना के कुकर्मों के बारे में जानते थेइतने सब के बाद भी नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवौसी ने कर्नाटक में भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडीएस के लोकसभा सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स टेप विवाद को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।

ओवैसी ने बीते सोमवार को हैदराबाद में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रज्वल रेवन्ना के कुकर्मों के बारे में जानते थे, फिर भी उनके लिए प्रचार कर रहे थे।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार ओवैसी ने कहा, “नरेंद्र मोदी अब महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि वह मुस्लिम महिलाओं के भाई हैं। हमें आपके जैसे भाई की ज़रूरत नहीं है।”

जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना, जो पूर्व प्रधान मंत्री और पार्टी अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा के पोते भी हैं। रेवन्ना एक सेक्स टेप विवाद में उलझ गये हैं और रिपोर्टों से पता चला है कि वह देश छोड़कर जर्मनी चले गए हैं।

प्रज्वल रेवन्ना के कथित तौर पर किये गये यौन उत्पीड़न के वीडियो वाली हजारों पेन ड्राइव हसन में वायरल हो रही हैं। कर्नाटक पुलिस के अनुसार हसन में कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक की अवधि वाले 2,976 वीडियो वायरल हुए हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अधिकांश वीडियो 2019 के बाद बेंगलुरु और हसन में रेवन्ना के आवास के एक स्टोररूम में मोबाइल फोन से शूट किए गए हैं। पुलिस ने उनकी प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए कुछ पेन ड्राइव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

हासन के भाजपा विधायक प्रीतम गौड़ा और पार्टी के वरिष्ठ नेता देवराजे गौड़ा ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने हासन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार के रूप में रेवन्ना के नाम की घोषणा होने से महीनों पहले राज्य नेतृत्व को उनके खिलाफ आरोपों के बारे में चेतावनी दी थी।

ओवैसी ने कहा, "चौंकाने वाला तथ्य यह है कि नरेंद्र मोदी प्रज्वल रेवन्ना के कामों के बारे में जानते थे और फिर भी उन्होंने उनके लिए प्रचार किया।"

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस बढ़ते विवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया और इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया।

प्रियंका गांधी ने कलबुर्गी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “वह व्यक्ति (प्रज्वल रेवन्ना) जो प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा था, जिसके लिए पीएम ने वोट मांगे थे, उस पर हजारों महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। पीड़ित महिलाओं की संख्याएं चौंका देने वाली हैं। मैं इस पर मोदी की प्रतिक्रिया जानना चाहती हूं। मैं यह सुनने के लिए उत्सुक हूं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विवाद पर क्या कहते हैं।"

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीBJPजनता दल (सेकुलर)एचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट