बिग बॉस (Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) लॉकडाउन के दौरान बीमार हो गई हैं। इस बात की जानकारी संभावना के पति ने दी है। जानकारी के अनुसार एक रात पहले ही की तबीयत बिगड़ने पर संभावना को हॉस्पिटल ,इ में भर्ती कराना पड़ा था, लेकिन सुबह 5 बजे डॉक्टर ने उनको छुट्टी दे दी थी। वो घर भी आ गई थीं। लेकिन बाद में फिर से उनकी हालत खराब हो गई।दोबारा बीमार पड़ने से एक बार फिर से सम्भावना को को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। सम्भावन के बीमार होने से सोशल मीडिय फैन्स परेशान हो गए। लोग उनके जल्दी ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं।