Shambhu: अक्षय का महादेव अवतार, आग के बीच किया तांडव, जीता फैंस का दिल
By संदीप दाहिमा | Updated: February 5, 2024 17:55 IST2024-02-05T17:55:05+5:302024-02-05T17:55:05+5:30
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो का गाना 'शंभू' रिलीज हुआ है।
इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है, अक्षय का ये अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
अक्षय कुमार वीडियो में महादेव लुक में तांडव करते नजर आ रहे हैं, वीडियो में अक्षय का ये लुक आपको उनके ओएमजी 2 लुक की याद दिला देगा।
अक्षय इस लुक में माथे पर तिलक लगाए और सीने पर टैटू बनाए नजर आ रहे हैं।
वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं की अक्षय डांस में पूरी तरह खोए हुए हैं और महादेव की भक्ति में लीन हैं।
अक्षय कुमार इससे पहले भी कई फिल्मों में अपने अलग-अलग लुक्स से दर्शकों को चौंका चुके हैं।