लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: श्रवणबेलगोला में मनाई गई भगवान महावीर जयंती, समारोह में शामिल हुए चारुकिर्थी भट्टारक स्वामीजी महाराज

By अनुभा जैन | Updated: April 5, 2023 16:46 IST

कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में भगवान महावीर की 2622वीं जयंती भक्तों द्वारा पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के श्रवणबेलगोला में भगवान महावीर की 2622वीं जयंती पूरे उल्लास के साथ मनाई गईभगवान महावीर की जयंती मनाने के लिए सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए थे स्वामी महावीर के श्रद्धा स्वरूप कई अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया

बेंगलुरु: कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में भगवान महावीर की 2622वीं जयंती भक्तों द्वारा पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर दिगंबर जैन मठ श्री क्षेत्र श्रवणबेलगोला में नए श्रावकरू अभिनव चारुकिर्थी भट्टारक स्वामीजी भी मौजूद थे, जिनके मार्गदर्शन में जैन भक्तों ने स्वामी महावीर की पूजा की। इसके लिए सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु क्षेत्र मठ के परिसर में एकत्रित हो गए थे। 

इसके बाद स्वामी महावीर के श्रद्धा स्वरूप कई अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। यहां पर सबसे विशेष बात थी कि मंदिर परिसर से शुरू हुए महावीर स्वामी के चांदी के पालकी/रथ उत्सव में अभिनव चारुकिर्थी भट्टारक स्वामीजी स्वयं पालकी को अपने कंधे पर लेकर चल रहे थे। पूरी शोभायात्रा में मैदान में मुनियों, माताजी, महिलाओं और बच्चों ने धार्मिक ध्वजा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस मौके पर स्वामीजी ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत आज दुनिया के लिए एक प्रकाश स्तंभ हैं। सभी को उनके संदेशों का पालन करते हुए जैन विरासत को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने चाहिए। हमें आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर महावीर चित्र पोस्टकार्ड भी जारी किए गए।

टॅग्स :महावीर जयंतीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना