लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः डोनाल्ड ट्रंप, बोरिस जॉनसन, एमैनुएल मैक्रों सहित दुनिया भर के कई राष्ट्र प्रमुख कोविड चपेट में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2020 13:39 IST

Open in App
1 / 9
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों कोरोना वायरस के चपेट में आने वाले विश्व नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। मैक्रों के अलावा कई देशों के प्रमुख नेता इस संक्रामक रोग से संक्रमित हो चुके हैं और फिर संक्रमण को मात भी चुके हैं।
2 / 9
अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, भारत समेत कई देशों के शीर्ष नेता इस संक्रमण से बीमार पड़ चुके हैं। फ्रांस में राष्ट्रपति आवास ‘एलईसी पैलेस’ ने बताया कि जैसे ही राष्ट्रपति मैक्रों को लक्षण दिखे, उन्होंने फौरन जांच कराई। मैक्रों बार-बार कहते आए हैं कि वह महामारी के दौरान सफाई प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कर रहे हैं और किसी से हाथ नहीं मिला रहे हैं, मास्क पहन रहे हैं तथा लोगों से दूरी बना कर रख रहे हैं। ‘एलईसी पैलेस’ ने कहा कि राष्ट्रपति सात दिन तक पृथक रहेंगे।
3 / 9
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अक्टूबर में कहा था कि वह तथा उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। ट्रंप को तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। उन पर आरोप लग रहा था कि वह वायरस को कमतर आंक रहे हैं।
4 / 9
कोविड-19 की चपेट में आने वालों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी हैं। वह संक्रमित होने वाले पहले प्रमुख नेता थे। उन्हें अप्रैल में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था और ऑक्सीजन दी गई थी।
5 / 9
ब्रिटेन के सिंहासन के उत्तराधिकारी राजकुमार चार्ल्स भी मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उनमें बीमारी के हल्के लक्षण दिखे थे। कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो भी शामिल हैं। उन्होंने संक्रमण को “मामूली फ्लू“ करार दिया था।
6 / 9
भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (71) भी हाल में संक्रमित हो गए थे। उनके दफ्तर ने बताया था कि उनमें कोई लक्षण नहीं था और वह घर में ही पृथक-वास में थे। देश के गृह मंत्री अमित शाह भी सितंबर में कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। भारत में रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी का कोविड-19 के कारण निधन हो गया।
7 / 9
होंडुरास के राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज़ ने जून में कहा था कि वह, अन्य लोगों के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकासेंको ने जुलाई में बताया था कि उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने वायरस को लेकर चिंताओं को मनोविकृति बताकर खारिज कर दिया था और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए वोडका पीने की सलाह दी थी। बेलारूस उन चंद देशों में शामिल हैं जहां संक्रमण के खिलाफ कोई व्यापक उपाय नहीं किए गए।
8 / 9
आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान और रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन भी संक्रमित हुए थे। मोनाको के शासक प्रिंस अलबर्ट द्वितीय मार्च में संक्रमित पाए गए थे। मोनाको के महल ने बताया था कि वह ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति अलेजांद्रो गियामाटेई ने सितंबर में खुद के कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
9 / 9
ईरान के वरिष्ठ उपराष्ट्रपति इसहाक जहांगिरी और उपराष्ट्रपति मासूमा इबतेकार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं। ईरान के कई मंत्री भी इस बीमारी की चपेट में आए हैं। इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्री याकोव लिट्समन अप्रैल में संक्रमित हुए थे और बाद में ठीक हो गए थे। दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण सूडान, गैम्बिया और गिनी-बिसाऊ में प्रमुख नेता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।  (सभी फाइल फोटो)
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाडोनाल्ड ट्रम्पवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनचीनरूसईरानइराकब्रिटेनबोरिस जॉनसनफ़्रांसएम. वेकैंया नायडूअमित शाहकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी