Nigeria crisis: विस्थापित हुए 200 लोगों को इस्लामी चरमपंथियों ने किया अगवा, महिलाएं और बच्चे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 7, 2024 10:03 PM2024-03-07T22:03:00+5:302024-03-07T22:03:59+5:30

Nigeria crisis: संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पीड़ित बोर्नो राज्य के गैंबोरू नगाला परिषद क्षेत्र में जलावन लकड़ी की तलाश में कई विस्थापन शिविरों से निकले थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला करके बंधक बना लिया गया।

Nigeria crisis 200 displaced people abducted by Islamic extremists while searching for firewood near the border with Chad women and children | Nigeria crisis: विस्थापित हुए 200 लोगों को इस्लामी चरमपंथियों ने किया अगवा, महिलाएं और बच्चे शामिल

file photo

Highlightsनाइजीरिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने यह जानकारी दी। अगवा किए गए लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। इस्लामी चरमपंथियों ने अगवा कर लिया।

Nigeria crisis:नाइजीरिया में हिंसा के कारण विस्थापित हुए कम से कम 200 लोगों को चाड से लगी सीमा के निकट जलावन लकड़ी तलाश करते समय इस्लामी चरमपंथियों ने अगवा कर लिया। नाइजीरिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने बताया कि अगवा किए गए लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पीड़ित बोर्नो राज्य के गैंबोरू नगाला परिषद क्षेत्र में जलावन लकड़ी की तलाश में कई विस्थापन शिविरों से निकले थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला करके बंधक बना लिया गया।

नाइजीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक मोहम्मद फॉल ने एक बयान में कहा, "अगवा किए गए लोगों की सटीक संख्या पता नहीं चल पाई है, लेकिन अनुमान है कि 200 से अधिक लोगों का अपरण किया गया है।" फॉल ने कहा, “सुरक्षा साझेदारों के अनुसार, अज्ञात संख्या में वृद्ध महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कथित तौर पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन कई लोगों का पता नहीं चल पाया है।” 

Web Title: Nigeria crisis 200 displaced people abducted by Islamic extremists while searching for firewood near the border with Chad women and children

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे