लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather: दिल्ली में आंधी चलने का अनुमान, गर्मी से मिल सकती है राहत

By संदीप दाहिमा | Published: May 16, 2022 2:16 PM

Open in App
1 / 6
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी चलने का अनुमान भी जताया है, जिससे तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
2 / 6
विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून पूर्व गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं, जिससे सोमवार और मंगलवार को लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को गरज के साथ छींटे पड़ने या आंधी चलने की संभावना है।
3 / 6
सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में आर्द्रता का स्तर 22 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
4 / 6
सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में आर्द्रता का स्तर 22 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
5 / 6
रविवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस और शहर के दक्षिण-पश्चिम इलाके नजफगढ़ में तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में भीषण लू चली थी।
6 / 6
वहीं, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में 47.5 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 47.3 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली रिज में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTerrorists Attack in Shopian: दिल्ली के रहने वाले ड्राइवर और टूरिस्ट गाइड पर हमला, अस्पताल में भर्ती

भारतIndia Meteorological Department: नेपाल, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश और मॉरीशस को समय-पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने में मदद कर रहा भारत, जानें आपदा में कैसे करेगा काम

भारतब्लॉग: इतिहास के पन्नों का हिस्सा बनता पहला उपराष्ट्रपति आवास

ज़रा हटकेRajasthan: पक्षियों को पानी पिलाने के लिए परिंडा लगाया, नारायण औषधि ने नीम और पीपल के पौधे लगाए गए

भारतWeather Forecast AI: एआई और ‘मशीन लर्निंग’ का इस्तेमाल, मौसम की जानकारी और अधिक सटीक, जानें कैसे करेगा काम और असर

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: इस बार महत्वपूर्ण साबित होंगे घोषणापत्र

भारतSupreme Court: "हां, वो आतंकी है, लेकिन कानून इतना असंवेदनशील नहीं हो सकता", सर्वोच्च अदालत ने 96 साल के आतंकी दोषी की रिहाई के पक्ष में कहा

भारतHaryana: अनिल विज ने 'एक्स' बायो में खिसकाया 'मोदी का परिवार', लगाया "पूर्व गृह मंत्री, हरियाणा", जानिए क्या है वजह

भारतLok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई 'मुस्लिम लीग' वाली टिप्पणी को लेकर हुई सख्त, पहुंची चुनाव आयोग

भारतPrayagraj Smart City Initiative: योजना के तहत प्रयागराज के 48 सरकारी प्राथमिक विद्यालय बनेंगे 'स्मार्ट', हाईटेक होगी क्लासरूम