लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: गुरुग्राम में लगे "काम नहीं तो वोट नहीं" लिखे पोस्टर, मतदान के बहिष्कार का फैसला, जानें मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 3, 2024 11:24 IST

गुरुग्राम से भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा है। बसपा ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय खटाना को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने राज बब्बर पर दांव लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होनी है छठे चरण में (25 मई) को राज्य में मतदान होगाकुछ सेक्टर्स में वोटरों ने मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होनी है। छठे चरण में (25 मई) को राज्य में मतदान होगा। अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर जनता अपना प्रतिनिधि चुनेगी। लेकिन इस बीच गुरुग्राम के कुछ सेक्टर्स में वोटरों ने मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है।  गुरुग्राम के सेक्टर 46 के आसपास "काम नहीं तो वोट नहीं" लिखे पोस्टर लगा दिए गए हैं। 

अपने इलाके में विकास कार्य न होने और बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, सीवर और की कमी के कारण नाराज मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। गुरुग्राम सेक्टर 46 में 8,000 से अधिक पात्र मतदाता हैं। सेक्टर के निवासियों का कहना है कि सफाई या रखरखाव का ध्यान नहीं दिया जाता। अगर निर्माण कार्य चल रहा हो या कूड़ा-कचरा निपटाना हो, तो इसे हटाया नहीं जाता है। सीवर ओवरफ्लो और स्ट्रीट लाइट्स को लेकर भी नाराजगी है। गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) के काम के तरीके को लेकर भी भारी नाराजगी है। 

बता दें कि गुरुग्राम से भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा है। बसपा ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय खटाना को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने राज बब्बर पर दांव लगाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़े राज बब्बर भाजपा के राजकुमार चाहर से बुरी तरह हारे थे।

लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है। फेज 1 में 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुआ।  फेज 2 में 26 अप्रैल को 12 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हुआ। अब फेज 3 में 7 मई को 13 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होगा। फेज 6 में 25 मई को 7 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा जिसमें हरियाणा की सभी सीटें शामिल हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हरियाणागुरुग्रामBJPकांग्रेसराज बब्बर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?