Rajasthan Women Rape: इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना राजस्थान के चूरू से आई है। यहां पर एक विवाहित महिला के साथ लगातार बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। शर्मनाक बात यह है कि विवाहित महिला से बलात्कार की घटना को अंजाम उसके सुसराल पक्ष के लोगों ने ही किया है और इस काम में उसके पति का मुख्य भूमिका रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित महिला के साथ बीते 15 से 20 साल से लगातार बलात्कार होता रहा।
महिला ने कई बार विरोध किया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।जी न्यूज हिन्दी की खबर के अनुसार, पीड़िता के अनुसार, उसका पति उसे वर्षों से चाय में नशीली पदार्थ मिलाकर देता था। जिसे पीने के बाद वह बेसुध हो जाती थी। इस दौरान उसके ससुस-देवर और अन्य व्यक्ति उसका बारी-बारी से बलात्कार करते थे। पीड़िता पर हो रहे इस जुल्म पर आखिरकार उसने हिम्मत दिखाई और पुलिस को शिकायत दी है। जिले के सांडवा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता ने खोले राज
45 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं और एक बेटी है। उन्होंने पति पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि वह पहले नशीली चाय पिलाता था। उसके बाद अज्ञात लोगों के साथ मेरे जबरन शारीरिक संबंध बनवाता था। पति मुझसे शारीरिक धंधा करवाता था। जब विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने कहा कि उसके ससुराल के लोगों में ससुर-देवर ने भी मेरा बलात्कार किया।
जब विरोध करती तो मुझे जान से मारने की धमकी मिलती थी। पीड़िता ने बताया कि मार्च के महीने में पति ने मेरे साथ मारपीट की और मेरा गला काटने लगे। जैसे तैसे मैंने खुद को बचाया। नहीं तो वो मुझे मार देता। उन्होंने कहा कि पास के अस्पताल में मेरा इलाज चल रहाहै। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।