मुंह के छाले कैसे ठीक करें, मुंह के अंदर या बाहर हों छालें, तो अपनाएं ये 7 आसान उपाय By संदीप दाहिमा | Published: September 13, 2021 1:51 PMOpen in App1 / 7इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना एक आंवला खाना चाहिए। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो पाचन क्रिया को सही ढंग से संचालित करता है और पेट की सफाई करता है। ऐसा माना जाता है कि आंवले में संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है।2 / 7इस रोग के लिए आक के दूध की कुछ बूंदें निकालें। इसे एक चम्मच शहद में मिलाएं। मुंह में लगाने से जरूर लाभ होगा। थोड़ा-सा हरा पुदीना, इतना ही सूखा धनिया तथा मिश्री। तीनों को एक साथ मुंह में डालकर चबाएं। पूरा लाभ मिलेगा। 3 / 7शहतूत का रस भी छाले दूर करता है। एक-एक घूंट करके आधा गिलास एक समय लें। ऐसी दो खुराक रोज लेवें। आराम मिलेगा। यदि तरबूज का मौसम हो तो इसके छिलके जलाएं। राख तैयार करें। इस राख को लगाने से छालें नहीं रहेंगे।4 / 7मुंह के छाले खत्म करने के लिए जामुन के पत्ते लें। इन्हें धोकर पीसें। छानें। इस से कुल्ले करें। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का रस निकालें। इस रस में इतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं। इस पानी से कुल्ला करें। ऐसा लगातार करने से आपको आराम मिलेगा।5 / 7नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक दर्द से राहत दिला सकते हैं। आपको करना यह होगा कि नारियल तेल को छालों पर लगाना होगा। मुंह के छालों से जल्दी राहत पाने के लिए दिन में 3-4 बार इसे दोहराएं। आराम मिलेगा।6 / 7सूखे नारियल को क्रश कर लें और उसमें शुगर कैंडी का पाउडर और खसखस मिलाकर गोली बना लें। मुंह के छालों से राहत पाने के लिए गोलियों को पानी के साथ खा सकते हैं।7 / 7एप्पल साइडर विनेगर मुंह के छालों के इलाज में एक रामबाण घरेलू उपचार माना जाता है। एक कप एप्पल साइडर विनेगर में आधा कप पानी मिलाएं। इससे गरारे करें। राहत मिलेगी। और पढ़ें Subscribe to Notifications