Mass Stabbing in London: यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन में खौफनाक वाकया घट गया, जहां एक संदिग्ध ने चाकू से दो पुलिस अधिकारियों समेत कई लोगों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार आज सुबह हैनॉल्ट स्टेशन (Hainault Station) के पास हुई। सामने आई खबरों के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी नंगी चाकू लहराते हुए और एक परिसर के बाहर देखा जा सकता है। पुलिस और इमेरजेंसी व्हीकल भी मौके पर पहुंच गए। यह ऐसे समय में सामने आया है, जब 1999 को पश्चिमी लंदन के पास 'गे बार' में बमबारी को हुए 25 साल होने जा रहे हैं।
मेट्रो शहर की पुलिस ने एक बयान जारी कर आरोपी के बारे में बताया है। इसमें कहा गया है कि सूचना मिलते ही पश्चिमी लंदन के हैनॉल्ट में पुलिस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस पहुंची, यह गंभीर मामला था, जिसमें आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को पता चला कि थुरलो गार्डन क्षेत्र में एक घर में एक वाहन घुसाए जाने की रिपोर्ट आई, जहां आज 07:00 बजे से कुछ देर पहले बुलाया गया था। ऐसी खबरें थीं कि लोगों को चाकू मारा गया है।