लाइव न्यूज़ :

UP Lok Sabha Elections 2024: अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के ‘बलिदान को व्यर्थ न जाने देना’, सपा उम्मीदवार जियाउर रहमान बर्क के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 30, 2024 12:07 PM

UP Lok Sabha Elections 2024: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जियाउर रहमान ने जनता से अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जैसे अन्य नेताओं के ‘‘बलिदान को व्यर्थ न जाने देने’’ की अपील की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकुर्बानियां और परेशानियां भाजपा के समय में हुई हैं, वो आपको बताने की जरूरत नहीं है। जियाउर रहमान बर्क ने एक आपत्तिजनक भाषण दिया और टिप्पणी की। ‘हीरो’ के रूप में पेश कर कहा कि उनके साथ गलत हुआ है।

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार जियाउर रहमान बर्क के खिलाफ माफिया से नेता बने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के संबंध में एक विवादास्पद बयान देने के आरोप में सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में चार-पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। रविवार को संभल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जियाउर रहमान ने जनता से अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जैसे अन्य नेताओं के ‘‘बलिदान को व्यर्थ न जाने देने’’ की अपील की थी।

रहमान ने कहा था, ‘‘याद रखिए जो कुर्बानियां और परेशानियां भाजपा के समय में हुई हैं, वो आपको बताने की जरूरत नहीं है। चाहे आजम खान और उनके परिवार को जेल में डालना हो, चाहे शाहबुद्दीन साहब हों, अतीक अहमद साहब हों, मुख्तार अंसारी साहब हों... उनके साथ जो हुआ उसे भुलाया नहीं जा सकता।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘ मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देने का संकल्प लें। भाजपा का सूपड़ा साफ रखकर दम लेना है।’’ संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने सोमवार को बताया, ‘‘ कल एक सभा में सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान बर्क ने एक आपत्तिजनक भाषण दिया और टिप्पणी की।

उन्होंने कुछ अपराधियों का नाम लेकर उन्हें ‘हीरो’ के रूप में पेश कर कहा कि उनके साथ गलत हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि उनके द्वारा की गई भड़काऊ टिप्पणियों का संज्ञान लेते हुए, उड़न दस्ता और निगरानी टीम ने एक शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर बर्क और चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संभल में सात मई को मतदान होना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवसंभल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: 1999, 2014 और 2019 में सातों सीटों पर जीते भाजपा प्रत्याशी, अटल और मोदी युग में बीजेपी के सामने सभी दल पीछे, जानिए 2024 समीकरण

भारतLok Sabha Elections 2024: बठिंडा से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धू मूसे वाला के पिता बलकौर सिंह, प्रताप सिंह बाजवा से मिलने के बाद बदला फैसला

भारतPrajwal Revanna 'Sex Scandal': प्रज्वल रेवन्ना खुद 2023 में 'सेक्स टेप' विवाद को लेकर कोर्ट गये थे, जानिए पूरा मामला

भारतब्लॉग: महिलाओं के प्रति क्रूर मानसिकता मंजूर नहीं

भारतब्लॉग: फिर से सुनहरा मौका चूक गए राजनीतिक दल

भारत अधिक खबरें

भारतभारत ने पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट को बताया गैर-जिम्मेदाराना, जानें और क्या कहा

भारतTS SSC 10th Results 2024: छात्राओं ने लड़को को पीछे छोड़ा, 93.23 फीसदी लड़कियों ने परीक्षा की पास, यहां देखें

भारतITM (एसएलएस) में हुआ प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन, DRDO अध्यक्ष समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल

भारतHimachal Pradesh 12th result 2024: कामाक्षी और छाया ने एग्जाम में साझा रूप से टॉप, 73 फीसदी कुल छात्र हुए पास

भारतब्लॉग: आखिर क्यों दहक रहे हैं पहाड़ के जंगल?