खर्राटों से हैं परेशान, अपनाएं ये 8 आसान घरेलू उपाय, खर्राटों से मिलेगा छुटकारा By संदीप दाहिमा | Published: January 17, 2022 1:26 PMOpen in App1 / 8एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच शहद का मिला दीजिए। आपको ये मिश्रण रोजाना रात में सोने से पहले पीना हैं। ऐसा करने से आपको जल्द ही फर्क महसूस होने लगेगा। 2 / 8बढ़ता वजन भी खर्राटों का कारण बन सकता है। ऐसे में आप डाइट में जैतून का तेल इस्तेमाल करके वजन नियंत्रण को बढ़ावा देकर खर्राटों की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। हालांकि यह सीधे तौर पर खर्राटों से राहत नहीं दिलाता है।3 / 8इलायची, श्वसन तंत्र को खोलने का काम करती है। इससे सांस लेने की प्रक्रिया सुगम होती है। सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीने से समस्या में राहत मिलेगी।4 / 8लहसुन का इस्तेमाल खर्राटे आने का इलाज भी लहसुन की मदद से किया जा सकता है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया सिंड्रोम के लक्षण जैसे खर्राटों से निजात पाने के लिए लहसुन का उपयोग किया जा सकता है। खर्राटे का देसी इलाज करने के लिए रोजाना सोने से पहले या शाम को एक लहसुन की कली, घी में रोस्ट करके चबाई जा सकती है।5 / 8खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में तीन चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पिएं। इसके लगातार सेवन से आपको काफी फायदे नजर आएंगे।6 / 8पुदीने में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो गले और नासाछिद्रों की सूजन को कम करने का काम करते हैं। इससे सांस लेना आसान हो जाता है। सोने से पहले पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर उससे गरारे कर लें। इस उपाय को कुछ दिन तक करते रहें।7 / 8दूध कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है। रात को सोने से पहले कम से कम एक कप दूध अवश्य पिएं। इससे खर्राटे आने बंद हो सकते हैं। इसके अलावा दूध पीने से नींद भी बेहतर आती है। 8 / 8एक ग्लास गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर सोने से आधा घंटे पहले पिएं। शहद में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो गले और नाक में सूजन होने से रोकते हैं। इससे सांस लेने में आसानी रहती है। और पढ़ें Subscribe to Notifications