लाइव न्यूज़ :

सुबह खाली पेट गलती से भी न खायें पियें ये 8 चीजें, नहीं तो पूरा शरीर बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 20, 2020 7:13 AM

Open in App
1 / 9
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग सुबह बिस्तर से उठते ही नाश्ता करने लगते हैं। कई लोग खाली पेट चाय, कॉफ़ी या अन्य चीजों का सेवन करने लगते हैं। आपको बता दें कि आपकी यह आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से शुरू होनी चाहिए। इससे शरीर को कामकाज के लिए ऊर्जा मिलती है। खाने-पीने की कुछ चीजें स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर उन्हें खाली पेट खाया जाए तो वो आपको नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आपको खाली पेट भूलकर भी किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और क्यों।
2 / 9
यह बात सच है कि टमाटर विभिन्न विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट का भंडार है लेकिन जब आप इसे खाली पेट खाते हैं तो एसिडिक नेचर की वजह से पेट को नुकसान पहुंचाता है। ये पेट पर जरूरत से ज्यादा दवाब डालते हैं और इससे पेट में दर्द हो सकता है। अल्सर से पीड़ित लोगों के लिए ये खतरनाक स्थिति हो सकती है।
3 / 9
खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, नींबू जैसी चीजें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट इनका सेवन करते हैं तो आपके पेट की समस्या हो सकती है।
4 / 9
कार्बोनेटेड ड्रिक्स स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह सही नहीं हैं। कई शोध में इस बात का दावा हो चुका है कि खाली पेट कार्बोनेटेड ड्रिक्स पीने से कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा होता है। अगर आप भी कोल्ड ड्रिंक के शौकीन हैं, तो संभल जायें।
5 / 9
बहुत से लोग सुनाह उठकर सबसे पहले चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खाली पेट कॉफी पीने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और इससे कब्ज और उल्टी की समस्या बढ़ जाती है। इससे पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है।  
6 / 9
हरी सब्जियों में एमीनो एसिड होता है, जिसकी वजह से आपको पेट दर्द और पेट में सूजन का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह खाली पेट मिर्च या काली मिर्च खाने से गैस की समस्या हो सकती है। मिर्च डायजेस्ट‍िव ट्रैक्ट के म्यूकस मेम्ब्रेन को डैमेज कर देता है। इससे सीने में जलन हो सकती है। 
7 / 9
दूध में सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन मौजूद होते हैं। ये पेट की मांसपेशियों को कमजोर बनाते हैं। साथ ही पाचन क्रिया पर असर होने लगता है। इसी तरह खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम का लेवल बढ़ सकता है।
8 / 9
बेशक दही पेट और पेट की आंतों के लिए लाभकारी होती है लेकिन सुबह खाली पेट इसे खाने से आपको नुकसान हो सकता है। इससे पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है जो नुकसानदायक है।  
9 / 9
खाली पेट मिठी चीजें खाने से लीवर और पाचक-ग्रंथि पर दबाव बढ़ जाता है। इससे इनके काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। लंबे समय में देखा जाए तो इसकी वजह से बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं।
टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यधूम्रपान के धुएं से बढ़ रही फेफड़ों की बीमारी, सिगरेट न पीने वाले भी हो रहे शिकार; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

स्वास्थ्यAyurvedic Medicine For Hemoglobin: चक्कर आ रहा है, कमजोरी लग रही है तो समझ लीजिए हीमोग्लोबिन हो गया है कम, जानिए घरेलू नुस्खों से कैसे इसे बढ़ाएं

स्वास्थ्यBurning Sensation In Feet: पैरों में होती है जलन, अपनाएं इन आयुर्वेदिक नुस्खों को, जल्द मिलेगी राहत

स्वास्थ्यWeight Loss: लटकती तोंद होगी गायब, रोज सुबह पियें ये जूस, हार्ट अटैक, हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल से मिलेगा छुटकारा

स्वास्थ्यBenefits of Mint: पुदीना केवल गैस नहीं भगाता, लू से भी बचाता है, जानिए पुदीना के गुणकारी औषधीय लाभ

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यCorona Havoc-lockdown 24 March 2020: 24 मार्च की तारीख इतिहास में दर्ज, कोरोना कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन, जानें ब्योरा

स्वास्थ्यBenefits of Jamun Vinegar: आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो हर रोज लीजिए एक चम्मच जामुन का सिरका, जानिए इसके जादुई फायदे

स्वास्थ्यHealth Tips: आपके हाथ-पैरों में होती है झनझनाहट और सुन्नता, इस विटामिन की हो गई कमी, जानें क्या है उपाय

स्वास्थ्यSleep Disorder: नहीं आती अच्छी नींद! स्लीप डिसऑर्डर की है समस्या तो फॉलों करें ये टिप्स, नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

स्वास्थ्यAyurvedic Treatment Of Depression: कैसे करें उदासी और हीनभावना से भरे अवसाद को जीवन से दूर, जानिए यहां